{"_id":"6a02145da6228ee675042374","slug":"traffic-police-launched-a-drive-at-the-toll-plaza-and-70-drivers-were-found-drunk-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1317630-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: टोल प्लाजा पर चला यातायात पुलिस का अभियान, नशे में मिले 70 चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: टोल प्लाजा पर चला यातायात पुलिस का अभियान, नशे में मिले 70 चालक
विज्ञापन
गोरखपुर। सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने देर रात नेशनल हाईवे और लिंक एक्सप्रेसवे पर स्थित आठ टोल प्लाजा पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कुल 1085 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 70 चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए।
एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि निदेशालय के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाना और यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती करना है। जांच के दौरान ब्रेथ एनालाइजर की मदद से चालकों की स्थिति की जांच की गई। अभियान में सामने आया कि कई वाहन चालक शराब या अन्य मादक पदार्थों के सेवन के बाद वाहन चला रहे थे। सभी 70 चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत चालान की कार्रवाई की गई।
इसके अलावा जांच में 32 डंपर और ट्रक बिना नंबर प्लेट के चलते पाए गए, जबकि 46 वाहन ओवरस्पीडिंग करते पकड़े गए। पुलिस ने ऐसे वाहनों पर भी कार्रवाई की। अभियान के दौरान 11 वाहनों में प्रेशर हॉर्न और तीन वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर पाए गए। इन पर कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों को सीज कर दिया गया। एसपी ट्रैफिक ने कहा कि सड़क सुरक्षा और आमजन की जान की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।