फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Traffic jams on city roads; vehicles crawled throughout the day.

Gorakhpur News: शहर की सड़कों पर जाम, दिनभर रेंगते रहे वाहन

Thu, 10 Sep 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Traffic jams on city roads; vehicles crawled throughout the day.
- मोहद्दीपुर, छात्रसंघ, पैडलेगंज, विजय चौक और आरटीओ तिराहे पर रहा भीषण जाम
विज्ञापन

- जाम में फंसे लोगों को हुई परेशानी, कई चौराहों को पार करने में लगे 20 मिनट से अधिक


गोरखपुर। शहर में बुधवार को लोगों को दिनभर जाम की समस्या से जूझना पड़ा। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए। लोगों को एक चौराहे से दूसरे चौराहे तक पहुंचने में सामान्य से कई गुना अधिक समय लगा। कुछ जगहों पर चौराहा पार करने में ही 20 मिनट से अधिक समय लग गया।
गोलघर, मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, विश्वविद्यालय के सामने, छात्रसंघ चौराहा, आरटीओ तिराहा और विजय चौक पर सबसे अधिक जाम की स्थिति रही। इन मार्गों पर कार, बाइक और ऑटो की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम के कारण सबसे ज्यादा परेशानी कार सवारों को हुई। कई वाहन चालक काफी देर तक एक ही स्थान पर फंसे रहे। कुनरघाट से मोहद्दीपुर की ओर आने वाले मार्ग पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। स्कूलों की छुट्टी होने की वजह से छात्राओं को जाम से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, पैडलेगंज और विश्वविद्यालय क्षेत्र में भी सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने से स्थिति बिगड़ गई। आरटीओ तिराहे के आसपास भी वाहनों की लंबी कतार देखी गई। विजय चौक की ओर जाने वाले रास्ते पर भी लोगों को जाम से राहत नहीं मिली। जाम के कारण नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और जरूरी काम से निकले लोगों को काफी परेशानी हुई। कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में निर्धारित समय से अधिक वक्त लगा। जाम में फंसे लोग यातायात व्यवस्था को लेकर परेशान नजर आए। लोगों का कहना था कि प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद जाम की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटा नहीं जा सका। वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ ही यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




बारिश के बाद एक साथ स्कूलों की छुट्टी होने की वजह से वाहनों का दबाव बढ़ गया था। कुछ जगहों पर गाड़ियां भी खराब हो गईं थी। हर चाैराहे पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को लगाकर यातायात को सामान्य किया गया। - अमित श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed