{"_id":"6599371061e8fdb89106ffaa","slug":"traffic-inspector-dies-due-to-heart-attack-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हार्ट अटैक से ट्रैफिक दरोगा की मौत, सीने में हुई थी दर्द की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हार्ट अटैक से ट्रैफिक दरोगा की मौत, सीने में हुई थी दर्द की शिकायत
Sat, 06 Jan 2024 04:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 06 Jan 2024 04:48 PM IST
सार
एसपी ट्रैफिक श्यामदेव ने बताया कि डॉक्टर ने हार्ट अटैक से मौत की जानकारी दी है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यातायात पुलिस से संबद्ध दरोगा वशिष्ठ शर्मा (54) की शुक्रवार की भोर में हार्ट अटैक से मौत हो गई। पेशाब करने के लिए रात में उठे और फिर सीने में दर्द की शिकायत होने पर परिजन आनन-फानन लेकर नर्सिंग होम गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह जानकारी होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के तरकुलवा के रहने वाले वशिष्ठ शर्मा की तैनाती श्रावस्ती जिले में थी। चार दिसंबर को गोरखपुर के यातायात पुलिस से संबद्ध किए गए थे। वह रोज की तरह बृहस्पतिवार को ड्यूटी करके घर चले गए और फिर रात में 2:30 से तीन बजे के बीच में पेशाब करने के लिए उठे थे।
विज्ञापन
इसके बाद उनके सीने में अचानक दर्द हुआ तो वह आवाज लगाए। परिवार वाले उनके पास पहुंच गए तो वह दर्द की जानकारी दिए। डॉक्टर ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जाहिर की है। एसपी ट्रैफिक श्यामदेव ने बताया कि डॉक्टर ने हार्ट अटैक से मौत की जानकारी दी है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन