फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Traffic arrangements will be in effect from the morning of August 15.

Gorakhpur News: स्वतंत्रता दिवस पर नौकायान जाने वालों के लिए डायवर्जन लागू

Sat, 15 Aug 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Traffic arrangements will be in effect from the morning of August 15.
- 15 अगस्त को सुबह से प्रभावी रहेगी यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

- अलग-अलग वाहनों के लिए तय किए गए पार्किंग स्थल

गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को नौकायान क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए यातायात पुलिस ने डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी किया है। इसके तहत पैडलेगंज, सर्किट हाउस मोड़, रामगढ़ताल तिराहा, ट्रांसफाॅर्मर तिराहा समेत कई स्थानों से वाहनों का मार्ग बदला जाएगा।
अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए गए हैं। यातायात पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर नौकायान क्षेत्र में आने वाले लोगों से निर्धारित मार्ग और पार्किंग स्थलों का ही प्रयोग करने की अपील की है, ताकि भीड़ के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।
विज्ञापन

---
देवरिया-खोराबार की ओर जाने वाले वाहन यहां से जाएंगे
- पैडलेगंज से नौकायान की तरफ जाने वाले देवरिया, खोराबार और चिड़ियाघर की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन पैडलेगंज से देवरिया बाईपास, न्यू सिक्सलेन ओवरब्रिज, थाना रामगढ़ताल तिराहा होते हुए चिड़ियाघर की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इसी तरह देवरिया, खोराबार और चिड़ियाघर की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहनों को थाना रामगढ़ताल तिराहे से नौकायान की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। ये वाहन थाना रामगढ़ताल तिराहा से देवरिया बाईपास तिराहा और न्यू सिक्सलेन ओवरब्रिज होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
--------
नौकायान घूमने जाने वालों के लिए अलग पार्किंग
- पैडलेगंज से नौकायान की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह मोड़ से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। यहां से वाहनों को डायवर्ट कर बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के सामने, पीछे और आसपास निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा कराया जाएगा।
- सर्किट हाउस मोड़ से नौकायान की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यहां से आगे जाने वाले दोपहिया वाहनों को सर्किट हाउस के सामने स्थित खाली मैदान में पार्क कराया जाएगा।
------
ऑटो-ई-रिक्शा और बसों का भी बदलेगा मार्ग
- पैडलेगंज से नौकायान की ओर जाने वाले ऑटो, ई-रिक्शा, व्यावसायिक वाहन और बस प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों को चंपा देवी मोड़ से डायवर्ट कर चंपा देवी पार्क के बगल में निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा कराया जाएगा।
- सर्किट हाउस और बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह की पार्किंग भर जाने की स्थिति में पैडलेगंज से नौकायान की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को चंपा देवी पार्क मोड़ से डायवर्ट किया जाएगा। इन वाहनों को चंपा देवी पार्क के बगल में पार्क कराया जाएगा।
---
देवरिया बाईपास से आने वालों के लिए भी डायवर्जन
- हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास तिराहा से नौकायान घूमने आने वाले चार पहिया और दोपहिया वाहनों को ट्रांसफॉर्मर तिराहा से नौकायान की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। इन वाहनों को ट्रांसफाॅर्मर तिराहा से डायवर्ट कर महंत दिग्विजयनाथ पार्क के पार्किंग स्थल में खड़ा कराया जाएगा।

---
तारामंडल-पैडलेगंज के बीच यह रहेगा रास्ता
- तारामंडल क्षेत्र से नौकायान होकर पैडलेगंज जाने वाले और पैडलेगंज से तारामंडल क्षेत्र की ओर आने वाले वाहन वाटर बॉडी पर बने ओवरब्रिज से वाया वसुंधरा इन्क्लेव होकर आवागमन करेंगे।
- ---------
इन स्थानों पर होगी पार्किंग
महंत दिग्विजयनाथ पार्क : दोपहिया और चार पहिया वाहनों की पार्किंग।
सर्किट हाउस मुख्य द्वार के बगल में : दोपहिया वाहनों की पार्किंग।
बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के सामने, पीछे और बगल में : चार पहिया वाहनों की पार्किंग।
चंपा देवी पार्क के बगल में : ऑटो, ई-रिक्शा और बसों की पार्किंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed