{"_id":"638d8350ae2b02160861703b","slug":"traders-selling-cancer-medicine-will-be-investigated-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कैंसर की दवा बेचने वाले व्यापारियों की होगी जांच, दवाओं के लिए जाएंगे नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कैंसर की दवा बेचने वाले व्यापारियों की होगी जांच, दवाओं के लिए जाएंगे नमूने
Mon, 05 Dec 2022 11:06 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:06 AM IST
सार
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह ने कहा कि कैंसर की दवाओं की बिक्री करने वाले व्यापारियों की सूची मांगी गई है। भालोटिया मार्केट में कैंसर की दवाओं का काम कुछ व्यापारी करते हैं। उनके यहां भी जांच की जाएगी। दवाओं के सैंपल भी लिए जाएंगे। मामले में विभाग की पूरी नजर है।
विज्ञापन
दवा। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दवाओं की थोक मंडी भालोटिया मार्केट में कैंसर की दवाओं को बेचने वाले व्यापारियों की जांच की जाएगी। दवाओं नमूने भी लिए जाएंगे। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने दवा कंपनियों से ऐसी व्यापारियों की सूची मांगी है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि आगरा से आई कैंसर की दवाओं से कैंसर की दवाओं का मिलान भी किया जाएगा। दवाएं किन-किन जिलों को सप्लाई की गई हैं, इसकी भी जानकारी ली जाएगी। इस संबंध में विभाग ने जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आगरा में कैंसर और विटामिन की नकली दवाएं काफी बड़ी मात्रा में पकड़ी गई हैं। आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने दवाओं की खेप लखनऊ भेजी थी, जहां से भालोटिया मार्केट सहित पूर्वांचल के कई जिलों में दवाएं भेजी गईं हैं।
विज्ञापन
इस जानकारी के बाद एफएसडीए ने अपनी जांच शुरू कर दी है। टीम भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सिद्धार्थनगर जिले में भी गई थी। कुछ दवा की दुकानों से सैंपल लिए हैं। इसी क्रम में जानकारी मिली है कि कैंसर की नकली दवाएं भालोटिया मार्केट से सिद्धार्थनगर के दवा व्यापारियों ने ली थी। इसके बाद स्थानीय स्तर पर ड्रग विभाग ने कैंसर की दवाएं बनाने वाली कंपनियों से यह जानकारी मांगी है कि किन-किन दवा व्यापारियों के यहां हिमाचल के बद्दी से दवाएं आई हैं और कौन-कौन थोक दुकानदार है। यही नहीं, विभाग ने आगरा और लखनऊ से भी संपर्क करते हुए सूची मांगी है, जिससे पता चल सके कि किन व्यापारियों ने हाल में कैंसर की दवाएं मंगाई हैं।
सात व्यापारी करते हैं कैंसर की दवाओं की बिक्री
भालोटिया मार्केट में कैंसर की दवाओं की बिक्री पांच से सात व्यापारी करते हैं। इन्हीं व्यापारियों के यहां से शहर के कैंसर अस्पतालों में दवाएं जाती हैं। यही कारण है कि जिले में निगरानी के विशेष निर्देश शासन स्तर से मिले हैं। कई व्यापारियों के यहां नकली और अवैध दवाएं मिल भी चुकी हैं। हाल ही में दो करोड़ रुपये की फेंसिडिल सीरप बरामद हुई थी। मामले में पुलिस भालोटिया के दवा व्यापारी गुप्ता बंधु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। जांच चल रही है।