फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Traders in Sahabganj Mandi surprised by loot with Amit

Gorakhpur News: अमित के साथ घटी घटना से हैरान रहे साहबगंज मंडी में व्यापारी, साझेदार नहीं कर पा रहे यकीन

Wed, 10 May 2023 01:25 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 May 2023 01:25 PM IST
सार

अमित गोयल की नांगलिया ट्रेडिंग कंपनी के नाम से भी फर्म है। गल्ला मंडी और साहबगंज में इनकी दुकानें हैं। जबकि, गीडा में टॉफी की फैक्ट्री भी है। इनके साझेदार श्याम गोयल भी घी और तेल के बड़े कारोबारी हैं। तीनों एक साथ मिलकर अपना व्यापार और उद्योग चलाते हैं।

विज्ञापन
Traders in Sahabganj Mandi surprised by loot with Amit
घटना के बाद चिंतित चालक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के व्यापारी अमित गोयल के देवरिया में 35 लाख रुपये उचक्कों की ओर से उड़ाए जाने की चर्चा मंगलवार शाम तक तेजी से गल्ला मंडी फैल गई। हर कोई हैरान-परेशान हो गया और फोन करके पहले तो अमित की सलामती की जानकारी लेने लगे।
विज्ञापन


अमित के कारोबार के साझेदार श्याम गोयल ने बताया कि शाम को सूचना मिली कि अमित का बैग गाड़ी से चोरी हो गया है। सुनकर यकीन ही नहीं हुआ। पहले उनकी सलामती की सूचना के बाद थोड़ा सुकून आया। इसके बाद कई मित्रों के साथ देवरिया पहुंच गया।
विज्ञापन


अमित गल्ला व्यवसाय के बड़े कारोबारियों में हैं। साहबगंज, गीडा और खलीलाबाद में उनका कारोबार फैला हुआ है। कारोबार के साझेदारों में उनके बड़े भाई सुमित गोयल और श्याम गोयल हैं। तीनों की साझेदारी में खलीलाबाद में एक फ्लोर और दाल मिल की फैक्ट्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कूड़ा जरूर उठाइए मगर बाजार खुलने और बंद होने के बाद आइए

 वहीं, अमित गोयल की नांगलिया ट्रेडिंग कंपनी के नाम से भी फर्म है। गल्ला मंडी और साहबगंज में इनकी दुकानें हैं। जबकि, गीडा में टॉफी की फैक्ट्री भी है। इनके साझेदार श्याम गोयल भी घी और तेल के बड़े कारोबारी हैं। तीनों एक साथ मिलकर अपना व्यापार और उद्योग चलाते हैं।


मंगलवार को करीब साढ़े चार बजे उनके साझेदारों को घटना की जानकारी हुई। एक साझेदार दिल्ली में थे, सूचना पाते ही गोरखपुर के लिए चल दिए। वहीं, गल्ला व्यापारियों में जब यह बात पहुंची तो लोग पहले अमित के मोबाइल पर फोन करके कंफर्म करना चाहते थे, लेकिन मोबाइल बंद होने से चिंता बढ़ गई।
इसके बाद लोगों ने उनके साझेदारों से संपर्क किया। कुछ तो उनके सूर्यकुंड आवास पर भी पहुंच गए। जब लोगों को इस बात की पुष्टि हुई कि अमित गोयल सकुशल हैं तो व्यापारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed