फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Traders demanded a change in the system from the Urban Development Minister through the Municipal Commissioner.

Gorakhpur News: क्यूआर कोड वाले जन्म प्रमाणपत्र के लिए न लिया जाए दोबारा आवेदन

Fri, 17 Jul 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 17 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Traders demanded a change in the system from the Urban Development Minister through the Municipal Commissioner.
गोरखपुर। क्यूआर कोड युक्त जन्म प्रमाणपत्र (डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट) प्राप्त करने के लिए नागरिकों से दोबारा आवेदन कराने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं। इस संबंध में नगर विकास मंत्री एके शर्मा को संबोधित ज्ञापन नगर आयुक्त के माध्यम से व्यापारियों ने भेजा गया है। जिसमें ऑनलाइन व्यवस्था में सुधार कर नागरिकों को राहत देने की मांग की गई है।
विज्ञापन


ज्ञापन में नितिन कुमार जायसवाल ने कहा है कि आधार कार्ड सहित अन्य कार्यों के लिए अब क्यूआर कोड वाले जन्म प्रमाणपत्र की मांग की जा रही है। इसके लिए लोगों को दोबारा आवेदन करना पड़ता है और कई बार नगर निगम के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे समय और धन की हानि के साथ मानसिक परेशानी भी होती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि जन्म प्रमाणपत्र का डेटा पहले से नगर निगम के सर्वर पर उपलब्ध है तो क्यूआर कोड जोड़ने की प्रक्रिया तकनीकी रूप से सर्वर और वेबसाइट के स्तर पर की जा सकती है। इसके लिए नागरिकों से दोबारा आवेदन लेने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। उनका सुझाव है कि वेबसाइट की प्रोग्रामिंग में आवश्यक बदलाव कर पुराने रिकॉर्ड के आधार पर नया क्यूआर कोड युक्त प्रमाणपत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed