फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Traders' association decision: A fine of Rs. 5,100 will be imposed for violations

Gorakhpur News: बृहस्पतिवार को होगी उरुवा कस्बे की साप्ताहिक बंदी

Tue, 11 Aug 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 11 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Traders' association decision: A fine of Rs. 5,100 will be imposed for violations
उरुवा बाजार/धुरियापार। उरुवा बाजार की साप्ताहिक बंदी बृहस्पतिवार को होगी। व्यापार मंडल ने सोमवार को बैठक कर यह निर्णय लिया है। इसका उल्लंघन करने वाले व्यापारी पर 5100 रुपये का जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन

करीब दो वर्ष पहले उरुवा बाजार को नगर पंचायत का दर्जा मिला था। उसके बाद व्यापार के बड़े केंद्र के रूप में कस्बा विकसित होने लगा। इसे देखते हुए साप्ताहिक बंदी की मांग लगातार उठ रही थी। बंदी को लेकर सोमवार को डिहवा स्थित धर्मशाला में बैठक हुई। बैठक में सहमति बनने के बाद इसकी औपचारिक घोषणा की गई।
विज्ञापन

बैठक में स्पष्ट किया गया कि बंदी गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप, होटलों और जलपान गृह पर लागू नहीं होगी। संतलाल जायसवाल, अशोक सर्राफ, संपूर्णानंद सिंह, शंभू कश्यप ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा व समस्याओं के निराकरण के लिए संगठित होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अनिल अग्रहरि, अशोक कसौधन, शंभू कसौधन, राम नगीना साहनी, वीके प्रजापति, श्रवण जायसवाल, संतोष ठठेरा, औरंगजेब अहमद, अनिल अग्रहरि, अर्जुन चौरसिया, दुर्गेश, अमित जायसवाल, अनिल जायसवाल व फूलचंद मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed