{"_id":"64f8d8705756bce88c065856","slug":"township-construction-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-297191-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जल्द शुरू होगा खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जल्द शुरू होगा खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- क्लीयरेंस के लिए लखनऊ में पेश की गई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जीडीए (गोरखपुर विकास प्राधिकरण) की खोराबार टाउनशिप और मेडिसिटी योजना में ईडब्ल्यूएस और एलआइजी फ्लैटों का निर्माण जल्द शुरू हो सकता है। लखनऊ में आयोजित बैठक में पर्यावरणीय मंजूरी को लेकर कंसल्टेंट की रिपोर्ट पेश की गई है। जल्द ही मंजूरी मिल जाने की उम्मीद है।
जीडीए की ओर से इस योजना में भूतल और तीन अन्य तलों की ईडब्ल्यूएस योजना लांच की गई है। इसमें कुल 650 फ्लैट बनाए जाएंगे। एलआईजी फ्लैटों की संख्या 480 होगी। एक टावर में ग्राउंड प्लस 14 तल होंगे। ईडब्ल्यूएस फ्लैटों के निर्माण पर 148 करोड़ रुपये से अधिक खर्च का अनुमान है। एलआईजी भवनों पर 91 करोड़ 55 लाख रुपये से अधिक की लागत आएगी। दोनों योजनाओं के निर्माण की जिम्मेदारी केके कंस्ट्रक्शन एंड बिल्डर्स को मिली है। दाेनों प्रकार के आवास मिवान तकनीक पर बनाए जाएंगे। जीडीए के अभियंताओं का कहना है कि इसको लेकर तैयारी की जा रही है।