फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Took electricity connection and forgot to deposit bill

Gorakhpur News: बिजली कनेक्शन ले लिया, बिल जमा करना भूल गए, अब होगी कार्रवाई

Fri, 10 Feb 2023 02:27 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Feb 2023 02:27 PM IST
सार

अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि इन उपभोक्ताओं को नेवर पेड की श्रेणी में रखा गया है। अब इनसे बिजली बिल का राजस्व जमा करवाया जाएगा। इसके अलावा इस श्रेणी में कनेक्शन क्यों नहीं बने, इसकी भी जांच करवाई जाएगी।

विज्ञापन
Took electricity connection and forgot to deposit bill
बिजली बिल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहरी खंड में लगभग तीन हजार उपभोक्ताओं ने बिजली कनेक्शन ले लिया लेकिन बिल जमा करना भूल गए। ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार की गई है। अब इन उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। निगम इस मामले में विभाग के अफसरों की भी जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन


दरअसल, जब किसी उपभोक्ता का नया बिजली कनेक्शन जारी होता है तो उसतक पहले बिजली बिल को पहुंचाने का जिम्मा अवर अभियंता या एसडीओ का होता है। शहर के बिजली घरों से अवर अभियंताओं ने बड़ी संख्या में कनेक्शन जारी किए, लेकिन समय से इनके बिल नहीं बनावाए। न ही इसकी निगरानी की। कारपोरेशन के नियम के अनुसार, जारी होने वाले कनेक्शनों पर पहला बिल बनाना अभियंताओं की जिम्मेदारी होती है। इसके बाद बिलिंग एजेंसी की तरफ से मीटर रीडर जाकर उपभोक्ताओं का बिजली बिल बनाते हैं।
विज्ञापन


न तो संबंधित अभियंताओं ने अपनी जिम्मेदारी निभाई और न ही मीटर रीडरों ने। और न ही कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं ने महीने बीत जाने के बाद भी उन्होंने अपना बिजली बिल बनवाया। ऐसे में इनके बिजली बिल नहीं बन सके। परिणाम यह हुआ कि नेवर पेड श्रेणी में धीरे धीरे 2,692 उपभोक्ता आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि इन उपभोक्ताओं को नेवर पेड की श्रेणी में रखा गया है। अब इनसे बिजली बिल का राजस्व जमा करवाया जाएगा। इसके अलावा इस श्रेणी में कनेक्शन क्यों नहीं बने, इसकी भी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed