फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tomato hits century green vegetables also cross 50

गोरखपुर में मौसम की मार: टमाटर ने लगाया शतक, हरी सब्जियां भी 50 के पार

Wed, 28 Jun 2023 11:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 28 Jun 2023 11:54 AM IST
सार

भीषण गर्मी की वजह से आसपास के गांवों में सब्जी की खेती प्रभावित हुई है। इसकी वजह से दक्षिण भारत के राज्याें से अधिकतर सब्जियां आ रही हैं। ऐसे में सब्जी की कीमतें आसमान छूने लगी है। थोक मंडी में टमाटर 15 दिन पहले पांच से सात रुपये किलो तक बिक रहा था।

विज्ञापन
Tomato hits century green vegetables also cross 50
टमाटर ने लगाया शतक, हरी सब्जियां भी 50 के पार

विस्तार

गोरखपुर में टमाटर ने अब शतक लगा लिया है। फुटकर बाजार में 80 से 100 रुपये किलो तक बिक रहा है। जबकि, करीब 15 दिनों पहले तक जो टमाटर थोक बाजार में पांच से सात रुपये बिक रहा था, अब उसी मंडी में सबसे ज्यादा टाइट रेट टमाटर का ही है। इसके साथ-साथ ज्यादातर हरी सब्जियों की कीमत भी फुटकर बाजार में 50 रुपये प्रति किलो को पार कर गई हैं। मंडी में अब तो दुकानदार भी बोल रहे हैं... ले लो लाल टमाटर।

विज्ञापन


भीषण गर्मी की वजह से आसपास के गांवों में सब्जी की खेती प्रभावित हुई है। इसकी वजह से दक्षिण भारत के राज्याें से अधिकतर सब्जियां आ रही हैं। ऐसे में सब्जी की कीमतें आसमान छूने लगी है। थोक मंडी में टमाटर 15 दिन पहले पांच से सात रुपये किलो तक बिक रहा था।
विज्ञापन


अब थोक मंडी में 60 से 70 रुपये किलो तक बिक रहा है। जबकि, फुटकर बाजार में टमाटर की कीमत 80 से 100 रुपये किलो तक पहुंच गया है। इस समय मंडी में भिंडी, परवल, करैला भी 40 से 50 रुपये किलो के बीच बिक रहा है। इसका असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। जो दुकानदार सब्जियों की कीमत किलो में बताते थे, वे अब ग्राहकों को पाव में बता रहे हैं, क्योंकि ज्यादातर सब्जियों के दाम 50 से 80 रुपये किलो के बीच पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह आज, 50 टॉपरों को दिया जाएगा गोल्ड मेडल

सब्जियों के भाव

सब्जी थोक भाव (रुपये प्रति किलो) फुटकर भाव (रुपये प्रति किलो)
टमाटर 60-70 80-100
परवल 40-50 70-80
भिंडी 30-40 50-60
करेला 30-40 50-60
नेनुआ 30-40 50-60
लौकी 30-40 40-50
सतपुतिया 35-40 50-60
बैंगन 25-30 40-60


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed