फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Toll Tax, Bus passengers on local routes will not have to pay extra fare in Gorakhpur

Gorakhpur News:टोल टैक्स- लोकल रूटों के बस यात्रियों को नहीं देना होगा अतिरिक्त किराया, इनकी जेब पर पड़ेगा असर

Thu, 06 Jun 2024 11:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूर, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूर, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 06 Jun 2024 11:21 AM IST
विज्ञापन
Toll Tax, Bus passengers on local routes will not have to pay extra fare in Gorakhpur
UP toll plaza rates - फोटो : अमर उजाला

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने टोल टैक्स में इजाफा किया है। पांच से 25 रुपये तक टोल बढ़ाए गए हैं। ऐसे में अब निजी गाड़ी से सफर करने वाले लोगों को जेब ढीली करनी पड़ रही है। मगर, बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है।

विज्ञापन


गोरखपुर और आसपास के टोल प्लाजा पर उन्हें बस के टिकट पर अतिरिक्त पैसे नहीं देने होंगे। वह जितना देते आ रहे थे, फिलहाल उसी किराये में सफर पूरा कर सकेंगे। परिवहन निगम ने लखनऊ रूट छोड़कर शेष पर
विज्ञापन

टोल बढ़ने के बाद भी किराया न बढ़ाने का फैसला किया है। लखनऊ रूट पर भी बस्ती तक अतिरिक्त किराया नहीं लगेगा, लेकिन उसके आगे जाने पर एक रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएआई ने दो जून की रात से टोल टैक्स में पांच से 25 रुपये तक इजाफा किया है। ऐसे में अब सभी रास्ते, जहां पर टोल प्लाजा है, वहां से गुजरने के लिए लोगों को अतिरिक्त टैक्स चुकाना पड़ रहा है। मगर परिवहन निगम ने टोल टैक्स में मामूली वृद्धि के कारण आसपास के लोकल रूटों पर बसों का किराया न बढ़ाने का फैसला किया है।

परिवहन निगम के आरएम लव कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में कुल 11 टोल प्लाजा पड़ते हैं। इसमें कुशीनगर, महराजगंज के साथ लखनऊ रूट के टोल प्लाजा शामिल हैं। इन सभी पर टोल टैक्स में मामूली वृद्धि की गई है।

ऐसे में परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आसपास के रूटों पर किराया न बढ़ाने का फैसला लिया है। सिर्फ लखनऊ रूट पर बस्ती टोल के आगे सफर करने वालों को एक रुपये अतिरिक्त किराया चुकाना होगा।


उन्होंने यह भी बताया कि उसे हर टोल के लिए एक रुपये अतिरिक्त नहीं देने हैं, बल्कि लखनऊ तक के लिए सिर्फ एक रुपये ही अतिरिक्त किराया देना होगा। उन्होंने बताया कि अगर यात्री बस्ती से पहले तक सफर करता है तो किराये में फिलहाल कोई वृद्धि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed