{"_id":"6035c7838ebc3ee96c5deb04","slug":"todays-active-corona-cases-of-gorakhpur-24-feb-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में मिला एक कोरोना मरीज, एक्टिव केस हुए 19","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में मिला एक कोरोना मरीज, एक्टिव केस हुए 19
Wed, 24 Feb 2021 09:35 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 Feb 2021 09:35 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले अब बेहद कम हो चुके हैं। शहर में मात्र 19 एक्टिव केस बचे हैं। मंगलवार को हुई जांच में केवल एक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित व्यक्ति कैंट थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 21458 हो गई है। इसमें 365 की मौत हो चुकी है। 21074 स्वास्थ्य हो चुके हैं। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि लगातार जांच जारी है।
विज्ञापन
कल से लगेगी स्वास्थ्य कर्मियों को बूस्टर डोज
पहले चरण में 28 व 29 जनवरी को जिन स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना का टीका लगवाया है, उन्हें 25 व 26 फरवरी को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। इसकी तैयारियां स्वास्थ्य विभाग ने पूरी कर लीं हैं। इसके साथ ही बचे हुए फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाने के लिए हर सोमवार को मॉपआप राउंड चलाया जाएगा।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि बूस्टर डोज के साथ ही बचे हुए कर्मियों के लिए मॉपअप राउंड की तैयारियां शुरू कर दी गईं है। बूस्टर डोज के लिए तिथि भी निर्धारित की जा चुकी है। वहीं, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी केएन बरनवाल ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बूस्टर डोज लगवाने के बाद भी लोगों को दो गज दूरी, हाथों की स्वच्छता और मास्क का इस्तेमाल करते रहना चाहिए।
विज्ञापन