फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Today traffic system of Gorakhpur will be changed

डायवर्जन: गोरखपुर आने से पहले पढ़ लें पूरी खबर, आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Sun, 05 Dec 2021 06:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 05 Dec 2021 06:42 AM IST
सार

लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा के मद्देनजर बदली यातायात व्यवस्था 

विज्ञापन
Today traffic system of Gorakhpur will be changed
गोरखपुर शहर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी चयन प्रारंभिक परीक्षा रविवार को दो पालियों में होगी। परीक्षा के दौरान यातायात बाधित होने के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक यातायात इंदु प्रभा सिंह ने रविवार सुबह आठ बजे से कई मार्गों पर रूट डायवर्जन किया है।

विज्ञापन


इसके तहत चार पहिया वाहनों का आवागमन अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर और बक्शीपुर से अग्रसेन तिराहा मार्ग पर बंद रहेगा। गोलघर चौराहा से विजय चौराहा  और विजय चौराहा से अग्रसेन की ओर भी कार जीप नहीं चलने दी जाएंगी। सुमेर सागर से विजय चौराहा की ओर और शास्त्री चौराहा से घोष कंपनी की तरफ चार पहिया वाहनों को नही जाने दिया जायेगा। अंबेडकर चौराहा से तमकुही की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों को अंबेडकर चौराहा से ही छात्रसंघ भवन की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

 

 

शहर की तरफ नहीं आ सकेंगे भारी वाहन

फरेंदा की तरफ से आने वाले भारी वाहन जंगल कौड़िया से फोरलेन होकर गंतव्य की ओर जाएंगे। वाराणसी की ओर से आने वाले भारी वाहन बाघगाड़ा से फोरलेन होते हुये गंतव्य की ओर जाएंगे।  

लखनऊ की तरफ से आने वाले भारी वाहन कालेसर थाना गीडा के सहजनवा बाईपास जीरो प्वाइंट से ही डायवर्ट किये जायेगे, ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां और जंगल कौड़िया फोरलेन होते हुये गंतव्य की ओर जाएंगे। कप्तानगंज की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को पिपराइच कस्बे से पहले थाना पिपराइच के पास सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक रोका जायेगा। देवरिया की तरफ से आने भारी वाहन फोरलेन से अपने गंतव्य को जाएंगे। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आयेगा।

बसों को भी बदले रूट से गुजरना होगा

रेलवे रोडवेज बस स्टैंड से जनपद देवरिया को जाने वाली सभी बसें यूनिवर्सिटी चौराहा,  मोहद्दीपुर चौराहा कूड़ाघाट होकर गुजरेंगी। देवरिया की ओर से महानगर क्षेत्र में आने वाली बसें खोराबार बाईपास से तारामंडल, अमर उजाला तिराहा, छात्र संघ यूनिवर्सिटी चौराहा होते हुए जाएंगी। कुशीनगर से आने वाले भारी वाहन कोनी तिराहा से रामनगर, करजहां होते हुए सफर तय करेंगे। रेलवे बस स्टैंड से फरेंदा, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर की तरफ जाने वाली सभी बसें यूनिवर्सिटी चौराहा से मोहद्दीपुर, चार फाटक ओवरब्रिज, पादरी बाजार, खजांची चौराहा होते हुए अपनी मंजिल को रवाना होंगी। महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, फरेंदा की तरफ से आने वाली बसें खजांची से पादरी बाजार, कौवा बाग, मोहदीपुर होकर गंतव्य को रवाना होंगी।

यातायात दबाव बढ़ने पर यह भी होगा लागू

अत्यधिक यातायात का दबाव होने पर गोलघर चौराहा से विजय तथा विजय चौराहे से अग्रसेन तिराहे की तरफ चार पहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित किया जाएगा। सुबह आठ बजे से परीक्षा समाप्त होने तक अग्रसेन से बक्शीपुर तक चार पहिया वाहन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेंगे। फलमण्डी से दोपहर 12 से दो बजे तक निकलने वाले भारी  वाहन फलमंडी के अंदर ही रहेंगे, यह वाहन रात दस बजे के बाद चल सकेंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed