{"_id":"5f8b50148ebc3e9bf3041ace","slug":"today-micro-lok-adalat-will-be-held-in-civil-court-gorakhpur-city-news-gkp3698358142","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दीवानी न्यायालय में लगेगी माइक्रो लोक अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज दीवानी न्यायालय में लगेगी माइक्रो लोक अदालत
विज्ञापन

गोरखपुर। विधिक सेवा प्राधिकरण, गोरखपुर के तत्वावधान में रविवार को दीवानी न्यायालय में माइक्रो लोक अदालत लगेगी। प्राधिकरण के सचिव राहुल कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न न्यायालयों में लंबित आपराधिक केस को माइक्रो लोक अदालत में वादकारी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करवा सकते हैं।
इसके लिए वह संबंधित न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर को एक विशेष लोक अदालत (ई-लोक अदालत) का आयोजन किया जाना है। इसमें पारिवारिक वादों एवं मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों से संबंधित मामलों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराया जा सकेगा। 23 अक्तूबर को जेल में निरुद्ध बंदियों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जेल लोक अदालत लगेगी। ब्यूरो