फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Today CM Yogi will gift health infrastructure along with development

UP News: गोरखपुर में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर व विकास की आज सौगात देंगे CM योगी, हेल्थ ATM का भी करेंगे शुभारंभ

Tue, 20 Jun 2023 10:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Jun 2023 10:13 AM IST
सार

चार जून को सीएम ने भटहट सीएचसी पर कार्यक्रम में भटहट समेत सहजनवां, पाली, हरनही व बांसगांव सीएचसी पर पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) का लोकार्पण किया था। इसके पहले छह मार्च को उन्होंने जंगल कौड़िया और खुटहन सीएचसी को पीकू की सौगात दी थी।

 

विज्ञापन
Today CM Yogi will gift health infrastructure along with development
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को विकास के साथ हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की सौगात देंगे। साथ ही बाढ़ बचाव, पेयजल समेत 2,604 करोड़ रुपये लागत की 727 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन


जिले में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर हेल्थ एटीएम का भी लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में शाम चार बजे से होगा। इस दौरान योगी जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


चार जून को सीएम ने भटहट सीएचसी पर कार्यक्रम में भटहट समेत सहजनवां, पाली, हरनही व बांसगांव सीएचसी पर पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) का लोकार्पण किया था। इसके पहले छह मार्च को उन्होंने जंगल कौड़िया और खुटहन सीएचसी को पीकू की सौगात दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: भीषण गर्मी से अब देवरिया में 53 लोगों की मौत, शव वाहन-एंबुलेंस की किल्लत, प्रदेश में हाहाकार
 

इनकी स्थापना हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के कॉरपोरेट एन्वायरमेंट रिस्पांसिबिलिटी (सीईआर) फंड से कराई गई है। पीकू वाले सभी सीएचसी पर हेल्थ एटीएम लगवाने की प्रदेश सरकार की पहल पर इंडस टॉवर लिमिटेड गुरुग्राम, हरियाणा ने सहयोग करते हुए 10 स्वास्थ्य केंद्रों पर कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) फंड से 10 हेल्थ एटीएम लगवाए हैं।

इसे भी पढ़ें: गीता प्रेस नहीं लेगा गांधी शांति पुरस्कार की धनराशि, बोले- सम्मान स्वीकार, दान नहीं

देवरिया, महराजगंज और गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय में हेल्थ एटीएम स्थापित है। सात सीएचसी भटहट, सहजनवा, जंगल कौड़िया, पाली, चौरीचौरा, खुटहन, हरनही में लगे हेल्थ एटीएम का लोकार्पण सीएम मंगलवार शाम करेंगे।

घर-घर मिलेगा शुद्ध पेयजल, बाढ़ से होगा बचाव

इसके अलावा सीएम 2427.63 करोड़ रुपये के 692 विकास कार्यों का शिलान्यास, 176.83 करोड़ रुपये के 35 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें जलनिगम (ग्रामीण) की 623 परियोजनाएं शामिल हैं, जिन पर 2427 करोड़ 63 लाख 11 हजार रुपये खर्च होंगे। इसका लाभ पिपराइच, गोरखपुर ग्रामीण, चौरीचौरा, कैंपियरगंज, बांसगांव, खजनी, चिल्लूपार और सहजनवां विधानसभा क्षेत्रों की जनता को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: घुटने के बल विकास भवन पहुंचीं पिंकी, एक साल से नहीं मिल रही दिव्यांग पेंशन

कार्यक्रम में बाढ़ खंड, ड्रेनेज खंड, बाढ़ खंड-दो की ओर से कराए गए राप्ती, घाघरा, रोहिन व गोर्रा नदी से संबंधित बाढ़ बचाव के कार्यों का लोकार्पण भी सीएम करेंगे। इसके अलावा संकेत राजकीय मूक बधिर विद्यालय में विद्यालय भवन व आवासीय भवन, तीन कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में भवन, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में छात्रावास, गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स स्टेडियम (पैवेलियन) का लोकार्पण सीएम करेंगे।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed