{"_id":"6490ce4c7e6285bcfa07e864","slug":"pinky-reached-vikas-bhawan-on-her-knees-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-212633-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: घुटने के बल विकास भवन पहुंचीं पिंकी, एक साल से नहीं मिल रही दिव्यांग पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: घुटने के बल विकास भवन पहुंचीं पिंकी, एक साल से नहीं मिल रही दिव्यांग पेंशन
Tue, 20 Jun 2023 11:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:38 AM IST
सार
चरगावां ब्लाॅक के रामपुर गोपालपुर गांव निवासी पिंकी सिंह दिव्यांग हैं। लेकिन एक साल से उन्हें पेंशन मिलनी बंद हो गई। कई महीने इंतजार के बाद वह बहन के साथ सोमवार को विकास भवन पहुंचीं।
विज्ञापन
पेंशन के लिए विकास भवन में जाति दिव्यांग पिंकी सिंह
विस्तार
चलने में असमर्थ युवती जमीन पर हथेली रखकर घुटनों के बल किसी तरह विकास भवन के अंदर पहुंची। पूछने पर बताया कि वह बचपन से दिव्यांग है, चल फिर नहीं पाती है। उसे दिव्यांग पेंशन मिलती थी लेकिन, एक साल से बंद हो गई। क्यों बंद हो गई विभाग को भी पता नहीं है।
चरगावां ब्लाॅक के रामपुर गोपालपुर गांव निवासी पिंकी सिंह दिव्यांग हैं। लेकिन एक साल से उन्हें पेंशन मिलनी बंद हो गई। कई महीने इंतजार के बाद वह बहन के साथ सोमवार को विकास भवन पहुंचीं।
जानकारी होने पर जिला दिव्यांगजन अधिकारी उनके पास पहुंचे और पूछा क्या समस्या है। बताया कि उनकी पेंशन बंद हो गई है। क्यों बंद हुई उसे जानने के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आधार को अपलोड किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला कि क्या वजह है। अधिकारी ने कहा कि हम दिखवा रहे हैं। बताया कि आधार में नाम मैच नहीं होने के कारण यह दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
आधार सत्यापन नहीं होने के कारण बहुत से लाभार्थियों की पेंशन बंद हो गई है। डेटा मिस मैच होने के कारण यह दिक्कत हो रही है। आधार सही होने के बाद पेंशन मिलने लगेगी। जो भी समस्या है वह यहां से नही है।- संदीप मौर्या, जिला दिव्यांगजन अधिकारी