{"_id":"5fbe599afa69bb3aa5658dbc","slug":"today-cm-yogi-will-come-to-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी, आंवले के पेड़ के नीचे करेंगे एकादशी व्रत का पारन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी, आंवले के पेड़ के नीचे करेंगे एकादशी व्रत का पारन
Thu, 26 Nov 2020 11:59 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री एवं गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दोपहर में गोरखपुर आएंगे। पालीटेक्निक कॉलेज के मैदान में हेलीकाप्टर से उतरने के बाद वह महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. यूपी सिंह के आवास पर जाएंगे। इसके बाद मंदिर जाकर आंवले के पेड़ के नीचे भोजन करेंगे। फिर कार्यक्रम में शामिल होेने के लिए सर्किट हाउस जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मंडल की कई सड़कों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होना है। गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि सीएम प्रो. यूपी सिंह के आवास पर जाकर उनका हालचाल जानेंगे। प्रो. सिंह कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं।

Trending Videos
इसके बाद वह गोरखनाथ मंदिर आएंगे और दोपहर दो बजे आंवले के पेड़ के नीचे भोजन करेंगे। दरअसल, गोरखनाथ मंदिर की परंपरा है कि एकादशी का पारन भक्त आंवले के पेड़ के नीचे बने भोजन से करते हैं। मंदिर के कर्मचारी और साधु-संत एक साथ आंवले के पेड़ के नीचे जमीन पर बैठकर भोजन ग्रहण करते हैं।
कल एकादशी थी, इस नाते पारन आज होगा। भोजन करने के बाद मुख्यमंत्री लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सर्किट हाउस जाएंगे। इसके बाद एमपी शिक्षा परिषद के सदस्य रहे धर्मेंद्रनाथ वर्मा के आवास पर जाएंगे। फिर गोरखनाथ मंदिर आएंगे। शाम को गोरखनाथ चिकित्सालय से संबंधित लोगों के साथ बैठक करेंगे।