{"_id":"61d12a70abcc8f405c598071","slug":"today-active-corona-cases-in-gorakhpur-2-january-2022-two-people-found-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अपडेट: गोरखपुर में मिले दो कोरोना संक्रमित, वैक्सीन लगवाने के बाद भी संक्रमण का शिकार हुआ युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अपडेट: गोरखपुर में मिले दो कोरोना संक्रमित, वैक्सीन लगवाने के बाद भी संक्रमण का शिकार हुआ युवक
Sun, 02 Jan 2022 10:00 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:00 AM IST
सार
शहर का रहने वाला युवक कोलकाता से आया था। वहीं बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आंख का ऑपरेशन कराने गया बुजुर्ग भी कोरोना संक्रमित मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। गोरखपुर में कोरोना के दो नए संक्रमित मिले हैं। इनमें एक की जांच बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में हुई है। जबकि एक युवक निजी पैथालॉजी में जांच कराई है। इसके बाद से जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या छह हो गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रहमतनगर के घासी कटरा का रहने वाला एक 58 वर्षीय व्यक्ति बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में शुक्रवार को जांच कराने पहुंचा था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन से पूर्व कोरोना जांच कराने के लिए कहा। परिजनों ने माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जांच के लिए सैंपल दिया था। शुक्रवार देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के कोविड वार्ड में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
वहीं, शुक्रवार को बेतियाहाता के हनुमान मंदिर के निकट रहने वाला एक 28 वर्षीय युवक कोलकाता से आया था। शनिवार को तबीयत खराब होने पर शहर के एक निजी लैब में कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया। देर शाम उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ट्रैवेल हिस्ट्री के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने उसके परिजनों के जांच का फैसला लिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि युवक कोलकाता सामान खरीदने गया था। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि दो नए केस मिलने के बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या छह हो गई है। सभी संक्रमित स्वस्थ हैं। माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ अमरेश सिंह ने बताया कि संक्रमितों का सैंपल जीनोम सीक्वेसिंग के लिए लिया जाएगा।
युवक कोविड टीके की दोनों डोज लगवा चुका है
बेतियाहाता के रहने वाला जो युवक संक्रमित मिला है। वह कोविड टीके की दोनों डोज लगवा चुका है। सीएमओ ने अपील की है कि लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। अगर कोई पॉजिटिव मिलता है तो स्वास्थ्य विभाग की मदद करते हुए पूरी जानकारी दें।