{"_id":"66395df377b8d02acb0bc2e4","slug":"to-prevent-incidents-like-vaishali-investigation-will-be-increased-at-gorakhpur-station-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-549619-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वैशाली जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए गोरखपुर स्टेशन पर बढ़ेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वैशाली जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए गोरखपुर स्टेशन पर बढ़ेगी जांच
विज्ञापन
- रविवार रात इस ट्रेन के एसी कोच में घुस गए थे 50 से अधिक पुलिसकर्मी
- बस्ती, गोंडा व बाराबंकी जाने की बात कहकर घुसे थे कोच में
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दिल्ली जा रही वैशाली एक्सप्रेस के एसी कोच में घुसे पुलिस कर्मियों की वजह से यात्रियों को जो दिक्कत हुई, उसे रोकने के लिए आरपीएफ स्टेशन पर अतिरिक्त जांच करेगी। इसके अलावा ट्रेन में चलने वाले स्टॉफ को भी ऐसे मामलों में तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देने के लिए कहा जाएगा। जीएम की अगली बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होगी।
रविवार को गोरखपुर से वैशाली एक्सप्रेस के छूटते ही यूपी पुलिस के जवान अलग-अलग कोच में सवार हो गए। रास्ते में ये सभी एसी सेकेंड एसी के एक कोच में पहुंचकर सीटों पर बैठ गए। इसके चलते उन सीटों के यात्रियों को दिक्कत होने लगी। यात्रियों ने विरोध किया तो पुलिसकर्मी उलझ गए। इसके बाद यात्रियों ने रेलवे के शिकायत नंबर पर फोन कर इसकी जानकारी दी। कंट्रोल रूम से मिले निर्देश पर आरपीएफ के जवान सक्रिय हुए और बस्ती स्टेशन पर यात्रियों को अलग-अलग कोच में भेजकर यात्रियों का बर्थ खाली कराया गया।
सोमवार को यह प्रकरण रेलवे दफ्तरों में चर्चा का विषय बना रहा। आरपीएफ अफसरों ने सोमवार को अन्य ट्रेनों में सतर्कता बढ़ा दी। आगे इस तरह की दिक्कत न आए, इसके लिए स्टेशन पर सुरक्षा जांच बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है।