{"_id":"687b2ad67e55ca0def0006c1","slug":"to-go-from-gorakhpur-to-mumbai-inspector-asked-to-go-by-plane-but-asked-the-victim-s-father-to-come-by-train-2025-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दरोगा बोले- 'पिता को ट्रेन से मुंबई भेज दो...मैं, हवाई जहाज से आता हूं' जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दरोगा बोले- 'पिता को ट्रेन से मुंबई भेज दो...मैं, हवाई जहाज से आता हूं' जानिए क्या है पूरा मामला
Sat, 19 Jul 2025 10:49 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 19 Jul 2025 10:49 AM IST
सार
पिता का आरोप है कि दरोगा ने कहा कि तुम ट्रेन से पहुंचकर खोजो, हम हवाई जहाज से आएंगे। पिता एक रिश्तेदार के साथ मुंबई में चार दिन भटकता रहा, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। जानकारी के अनुसार, बांसगांव का मूल निवासी एक परिवार रामगढ़ताल क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहता है।
विज्ञापन
सांकेतिक
विस्तार
रामगढ़ताल क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी सात जुलाई को घर से छोला-भटूरा खाने निकली और लापता हो गई। पुलिस ने 10 जुलाई को केस दर्ज कर जांच शुरू की तो मुंबई में किशोरी की लोकेशन मिली। आरोप है कि इंस्टाग्राम के जरिये बातचीत के बाद पुलिस ने पिता को मुंबई में एक पता देकर भेज दिया।
विज्ञापन
पिता का आरोप है कि दरोगा ने कहा कि तुम ट्रेन से पहुंचकर खोजो, हम हवाई जहाज से आएंगे। पिता एक रिश्तेदार के साथ मुंबई में चार दिन भटकता रहा, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। जानकारी के अनुसार, बांसगांव का मूल निवासी एक परिवार रामगढ़ताल क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहता है। दंपती चाय और समोसा की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन
उनके चार बच्चे हैं जिसमें एक बेटा और तीन बेटियां हैं। एक बेटी की शादी कर चुके हैं। सबसे छोटी बेटी पास में ही एक स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती है। मां ने बताया कि सात जुलाई की दोपहर करीब तीन बजे उनकी 13 वर्षीय बेटी घर के पास ही छोला-भटूरा खाने गई थी। इसके बाद वापस नहीं आई। देर तक नहीं आने पर उसकी तलाश की। कई खोजते रहे, लेकिन कहीं पता नहीं चला। परेशान पिता ने बेटी संग अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन