फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   To avenge humiliation of father theft in shops

गोरखपुर में खुलासा: पिता के अपमान का बदला लेने को की थी दुकानों में चोरी, आरोपी को भेजा गया जेल

Sat, 05 Feb 2022 12:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Feb 2022 12:14 PM IST
सार

बृजेश सिंह की दुकान पर एक दिन उसके पिता गए थे और विवाद होने पर बृजेश ने उन्हें अपमानित कर दिया था। बृजेश की मदद में प्रमोद भी पहुंचा था।

विज्ञापन
To avenge humiliation of father theft in shops
गोरखपुर में चोरी। - फोटो : Pixabay

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदही चौराहे पर स्थित दुकानों में चोरी एक युवक ने अपने पिता के अपमान का बदला लेने के लिए की थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि दुकान पर गए पिता को दुकानदार ने अपमानित किया था, इसमें पड़ोस का गुमटी वाला भी शामिल था। इसी वजह से बदला लेने के लिए वारदात की। आरोपी की पहचान बरगदही निवासी करन निषाद के रूप में हुई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 30 दिसंबर की रात प्रमोद कुमार की पान की गुमटी व बृजेश सिंह की किराने की दुकान में चोरी हुई थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। केस दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश में थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करन ने पुलिस को बताया कि बृजेश सिंह की दुकान पर एक दिन उसके पिता गए थे और विवाद होने पर बृजेश ने उन्हें अपमानित कर दिया था। बृजेश की मदद में प्रमोद भी पहुंचा था। इस वजह से दोनों ही दुकानों में उसने चोरी की। आरोपी के पास से पुलिस ने 410 रुपये नकद व आधार कार्ड बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed