फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Timewatch defeated Khadda Cricket Academy by 150 runs in the Inter Club Cricket League.

Gorakhpur News: इंटर क्लब क्रिकेट लीग में टाइमवाॅच ने खड्डा क्रिकेट एकेडमी को 150 रनों से हराया

Sun, 23 Nov 2025 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Timewatch defeated Khadda Cricket Academy by 150 runs in the Inter Club Cricket League.
सेंट एंड्रयूज क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे गोरखपुर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को खड्डा क्र
- खड्डा क्रिकेट एकेडमी का कोई बल्लेबाज नहीं पार कर सका दहाई का आंकड़ा
विज्ञापन


- शाह आलम चुने गए मैन ऑफ द मैच
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। इंटर क्लब क्रिकेट लीग बी डिवीजन का लीग मैच शनिवार को सेंट एंड्रयूज क्रिकेट ग्राउंड पर टाइमवॉच और खड्डा क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें टाइमवॉच के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खड्डा क्रिकेट एकेडमी को एकतरफा मुकाबले में 150 रनों से हरा दिया।

खड्डा क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय गलत साबित हुआ। टाइमवॉच ने निर्धारित 35 ओवरों में सात विकेट खोकर 185 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से प्रभात पांडेय ने 82 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। वहीं शिखर कुमार ने 29, सूर्या ने 33 और शाहे आलम ने 33 रन बनाए। खड्डा क्रिकेट एकेडमी का कोई भी गेंदबाज कुछ खास नहीं कर सका। 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खड्डा क्रिकेट एकेडमी की टीम मात्र 10.1 ओवर में 35 रनों पर सिमट गई। मैच में खड्डा क्रिकेट टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंचा सका। ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए शाहे आलम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed