{"_id":"5f9133fee9d6612c3c241132","slug":"timetable-for-two-pooja-special-trains-for-delhi-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों में दिल्ली से घर आना हुआ आसान, जानिए इन पूजा स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों में दिल्ली से घर आना हुआ आसान, जानिए इन पूजा स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी
Thu, 22 Oct 2020 01:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन: भारतीय रेल। (फाइल फोटो)
- फोटो : Shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे प्रशासन की ओर से त्योहारों को देखते हुए दो पूजा स्पेशल ट्रेनों की समय सारणी जारी कर दी गई है। जिसमें 04408/04407 नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट व 04412/04411 दिल्ली-सहरसा-दिल्ली द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल शमिल हैं। इन ट्रेनों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
- 04408 नई दिल्ली-दरभंगा द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 22 अक्तूबर से प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को नई दिल्ली से शाम 7.25 बजे चलेगी।
- 04407 दरभंगा-नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 23 अक्तूबर से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दरभंगा से चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 4.00 छूटेगी।
- 04412 दिल्ली-सहरसा द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 25 अक्तूबर से प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को दिल्ली से रात 11 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर सुबह 11.35 बजे पहुंचेगी।
- 04411 सहरसा-दिल्ली द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट 22 अक्तूबर से प्रत्येक गुरुवार एवं सोमवार को सहरसा से चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 6.25 बजे छूटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन