फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ticket to sweeper from bjp from dhanghata,dhanghata 333 vidhansabha 2022

संतकबीरनगर: धनघटा से भाजपा ने सफाईकर्मी पर लगाया दांव, 22 साल से संघ से जुड़े रहे गणेश चौहान

Sat, 29 Jan 2022 04:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 29 Jan 2022 04:03 PM IST
सार

प्रत्याशी घोषित होने के बाद गणेशचंद चौहान ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। इनके प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।

विज्ञापन
ticket to sweeper from bjp from dhanghata,dhanghata 333 vidhansabha 2022
भाजपा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

संतकबीरनगर जिले के विधानसभा सीट सुरक्षित धनघटा से भारतीय जनता पार्टी ने सफाईकर्मी गणेशचंद चौहान को प्रत्याशी घोषित किया है। वह पिछले 22 वर्षों से संघ से जुड़े हैं। इनके टिकट की घोषणा होते ही कयासों पर विराम लग गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल कायम हो गया।

विज्ञापन


धनघटा क्षेत्र के पौली विकास खंड के मूड़ाडीहा गांव निवासी 40 वर्षीय गणेशचंद चौहान स्नातक हैं। वर्ष 2009 में गणेशचंद चौहान ग्रामीण सफाई कर्मचारी के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती विकास खंड हैसर बाजार के पतिजिव गांव में है। जबकि उनके पिता सुरेशचंद चौहान राजगीर हैं।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में भाजपा से उनकी पत्नी कालिंदी चौहान ब्लॉक प्रमुख पद पर हैंसर बाजार से चुनाव लड़ी थीं पर उन्हें हार मिली थी। विधानसभा क्षेत्र सुरक्षित धनघटा पर वर्तमान में भाजपा का ही कब्जा है। यहां से श्रीराम चौहान विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने श्रीराम चौहान को यहां से हटा कर गोरखपुर जिले के खजनी विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। गणेशचंद चौहान ब्लॉक प्रमुख पद के हुए चुनाव के दौरान चर्चा में आए तो निरंतर वह चर्चा में बने भी रहे। वर्तमान समय में वह सपरिवार खलीलाबाद में निवास करते हैं। प्रत्याशी घोषित होने के बाद गणेशचंद चौहान ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। इनके प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed