{"_id":"65a84f3d1fbd17674702f124","slug":"thugs-of-gang-who-extorted-money-through-fake-rape-case-also-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-436766-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फर्जी रेप केस कराकर वसूली करने वाले गैंग की ठग भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फर्जी रेप केस कराकर वसूली करने वाले गैंग की ठग भी गिरफ्तार
विज्ञापन
पांचवीं का फर्जी टीसी लगाकर काल्पनिक नाबालिग बेटी के नाम से दर्ज कराया दुष्कर्म का केस
गिरोह के सरगना सहित दो लोगों को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दुष्कर्म का फर्जी केस दर्ज कराकर वसूली करने वाले गिरोह की एक महिला ठग को भी चिलुआताल पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया। जेल बाइपास पर अस्पताल चलाने वाले गैंग के सरगना समेत दो लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उन्हीं से पूछताछ के दौरान इस महिला का नाम सामये आया था, जिसके बाद पुलिस इसकी तलाश में थी।
बुधवार को चिलुआताल पुलिस के हत्थे चढ़ी गैंग की सदस्य गीता देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना के महादेवा बाजार की रहने वाली है। गीता ने चिलुआताल के चक्सा हुसैन निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ एक काल्पनिक बेटी के नाम से तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। केस दर्ज कराने के लिए उसने काल्पनिक बेटी का पांचवीं का फर्जी टीसी भी बनवा लिया था। आरोपी जेल भी गया। फिर उसकी पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई।
चक्सा हुसैन निवासी व्यक्ति की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि टीसी फर्जी है। स्कूल में उस नाम की कोई लड़की पढ़ती नहीं मिली, जिसके बाद पत्नी ने बीते 28 दिसंबर को गीता, हेमवंती पटेल, विकास सिन्हा, राकेश सिन्हा, गणेश पटेल पर जालसाजी व अन्य आरोप में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने केस दर्ज कर विकास और हेमवंती को गिरफ्तार किया तब पता चला कि इन लोगों ने कई लोगों से रुपये लिए हैं, वापस मांगने पर फर्जी केस में फंसा देते हैं।
विज्ञापन
.......
सरगना विकास पहले चलाता था अस्पताल
मोतिहारी जिले के टाउनहाल, बलुआताल वार्ड नंबर-29 का रहने वाला विकास सिन्हा जेल बाईपास पर पादरी बाजार के पास अस्पताल चलाता था। अस्पताल से वह दवा का व्यापार भी करता था। इसी दौरान उसकी कई लोगों से जान-पहचान हुई। व्यापार व हॉस्पिटल में शेयर देने का भरोसा देकर इसने व्यापारी संजय अग्रवाल से छह लाख रुपये, प्रवीन प्रकाश से आठ लाख रुपये, अमित सिंह से पांच लाख रुपये, अमृत से 22 लाख रुपये, संजीव पांडेय से छह लाख, आलोक श्रीवास्तव से छह लाख और गोरखनाथ, चक्सा हुसैन के रहने वाले एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये लिए। इनके अलावा कई अन्य लोगों से करीब एक करोड़ से अधिक की ठगी करके शाहपुर क्षेत्र में ही एक और अस्पताल खोल लिया। निर्धारित तिथि बीतने के बाद भी रुपये न मिलने पर व्यापार के लिए पूंजी लगाने वाले लोग विकास से धन वापस मांगने लगे। इसके बाद उसने देवरिया जिले की रहने वाली महिला की बेटी से साठगांठ करके चिलुआताल थाने में चक्सा हुसैन निवासी व्यक्ति के विरुद्ध छेड़खानी व पाक्सो, फिर महिला की मदद से गोरखनाथ थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच के बाद फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। तीन वर्ष के भीतर उसने चक्सा हुसैन निवासी व्यक्ति पर कुल पांच मुकदमे दर्ज करा दिए गए, जिसमें समझौता कराने के नाम पर उससे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जाने लगी।