फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Thugs create chaos at Bhitaha toll plaza, engage in scuffle with toll workers.

Gorakhpur News: भिटहा टोल प्लाजा पर दबंगों का उत्पात, टोलकर्मियों से हाथापाई

Tue, 23 Dec 2025 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Thugs create chaos at Bhitaha toll plaza, engage in scuffle with toll workers.
- घटना से टोल प्लाजा पर हो गई अफरा-तफरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलीपार। थाना क्षेत्र स्थित भिटहा टोल प्लाजा पर सोमवार को दोपहर में दबंगों का उत्पात सामने आया। स्कॉर्पियो सवार युवकों ने जबरन बैरियर हटवाने का दबाव बनाया और मना करने पर टोलकर्मियों के साथ अभद्रता और मारपीट की। आरोप है कि जाते-जाते उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे टोल प्लाजा पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

टोल प्लाजा के एपीएम विकास गुप्ता ने बेलीपार थाने में तहरीर देकर बताया कि स्कॉर्पियो सवार कुछ युवक पहुंचे थे। वे टोल प्लाजा की दूसरी लेन से वाहन निकालने का प्रयास कर रहे थे, जबकि तकनीकी खराबी के चलते वह लेन बंद थी। मौके पर तैनात ड्यूटी इंचार्ज मनोज कुमार ने जब आरोपियों को बैरियर हटाने से रोका तो वे उग्र हो गए। आरोप है कि उन्होंने टोलकर्मियों के साथ हाथापाई की और भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के चलते कुछ देर के लिए कामकाज बाधित हो गया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर बेलीपार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed