फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Thrilling matches in CISCE National Cricket; impressive performances by Karnataka and Goa.

Gorakhpur News: सीआईएससीई राष्ट्रीय क्रिकेट में रोमांचक मुकाबले, कर्नाटक-गोवा का शानदार प्रदर्शन

Fri, 11 Sep 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 11 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Thrilling matches in CISCE National Cricket; impressive performances by Karnataka and Goa.
फोटो- अंडर-19 में महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश-तेलंगाना ने दर्ज की जीत
विज्ञापन

- अंडर-17 में नॉर्थ वेस्ट व कर्नाटक-गोवा रहे विजेता
गोरखपुर। 7वीं सीआईएससीई राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत रेलवे क्रिकेट ग्राउंड और सहारा स्टेट ग्राउंड पर अंडर-19 और अंडर-17 वर्ग के रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए जोर लगाया।
अंडर-19 वर्ग में आंध्र प्रदेश व तेलंगाना ने उत्तराखंड को नौ विकेट से हराया। उत्तराखंड ने 46 रन बनाए जिसके जवाब में आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना ने 47 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। दूसरे मैच में कर्नाटक व गोवा ने उत्तर प्रदेश को एक विकेट से शिकस्त दी। उत्तर प्रदेश ने 47 रन बनाए जबकि कर्नाटक एवं गोवा ने 48 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

महाराष्ट्र ने आंध्र प्रदेश को दो विकेट से हराया। आंध्र प्रदेश के 79 रन के जवाब में महाराष्ट्र ने 80 रन बनाकर मुकाबला जीता। वहीं, कर्नाटक एवं गोवा ने तमिलनाडु एवं पुडुचेरी को एक विकेट से हराया। तमिलनाडु-पुडुचेरी ने 30 रन बनाए, जबकि कर्नाटक-गोवा ने 104 रन बनाकर जीत हासिल की। अंडर-17 वर्ग में नॉर्थ वेस्ट ने आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना को 21 रन से हराया। नॉर्थ वेस्ट ने 70 रन बनाए, जबकि विपक्षी टीम 49 रन पर सिमट गई। दूसरे मुकाबले में कर्नाटक एवं गोवा ने उत्तर प्रदेश को नौ विकेट से हराया। पूरे दिन सेंट स्कूल के प्रधानाचार्य डेविड जॉर्ज सिरिल, क्षेत्रीय खेल समन्वयक व सीआईएससीई पर्यवेक्षक स्टीवन डी’कोस्टा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed