Gorakhpur News: कमिश्नर दफ्तर में उत्पात मचाने वाले तीन यू-ट्यूबर भेजे गए जेल, प्रदर्शन के दौरान की गई थी घटना
विदेशी के ठहरने की सूचना न देने पर पर्यटन विभाग ने सराय एक्ट में पंजीकरण न होने का नोटिस जारी किया है। खबर है कि इस एक्ट के तहत होटल को सीज किया जा सकता है। विभाग की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है।
विस्तार
गोरखपुर में कमिश्नर दफ्तर परिसर में आंबेडकर जन मोर्चा के बैनर तले आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान ही तोड़फोड़ कर उत्पात मचाया गया था। इस आरोप में गिरफ्तार दिल्ली से आए तीन यू-ट्यूटबर को पुलिस ने पूछताछ के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
पूछताछ में पता चला है कि यह सभी आंदोलन में शामिल होते हैं और मीडिया मैनेजमेंट का काम करते हैं। आंदोलन की भीड़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करते हैं और कई बार उसे हिंसक बनाने का हिस्सा भी बन जाते थे। उधर, विदेशी नागरिक को रामगढ़ताल इलाके के होटल में कमरा देने के बाद भी सूचना न देने पर केस दर्ज करने की तैयारी है। वहीं, होटल का सराय एक्ट में पंजीकरण न होने पर नोटिस जारी किया गया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के शहिबाबाद के शिव बिहार शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो निवासी मनोज कुमार, यहीं के रहने वाले संतोष कुमार और संतकबीरनगर जिले के धनघटा के चपरा पूर्व निवासी रमेश चन्द के रूप में हुई है।
इसे भी पढ़ें: सांसद-विधायक से लिपट कर रोने लगा देवेश, बोला- भैया...सब कुछ तो उजड़ गया, अब तक नहीं मिला न्याय
जानकारी के मुताबिक, आंबेडकर जन मोर्चा के बैनर तले कमिश्नर दफ्तर परिसर में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। परिसर में वाहन से आए लोग जबरन बिजली का तार जोड़कर लाउडस्पीकर के माध्यम से जनसभा कर रहे थे।
कमिश्नर कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों द्वारा समझाने पर आरोपी आग बबूला हो गए और धक्का-मुक्की करने लगे। जान से मारने के नियत से नाजिर का गला दबाने लगे थे। आरोप है कि जबरदस्ती कार्यालय में घुस कर कर्मचारियों को गालियां दी और दस्तावेज फाड़ दिए।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में किशोरी को घर से बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म, चार हिरासत में
पुलिस ने जांच के आधार पर दिल्ली से आए तीनों यू-ट्यूटबर को गिरफ्तार किया था। उधर, पुलिस की जांच में सामने आया कि जिस फ्रांस नागरिक को धरनास्थल से गिरफ्तार किया गया था, वह एक दिन चाय-नाश्ता करने के लिए रेलवे स्टेशन गया था और फिर रामगढ़ताल इलाके के एक होटल में ठहरा था।
सराय एक्ट में सीज हो सकता है होटल
विदेशी के ठहरने की सूचना न देने पर पर्यटन विभाग ने सराय एक्ट में पंजीकरण न होने का नोटिस जारी किया है। खबर है कि इस एक्ट के तहत होटल को सीज किया जा सकता है। विभाग की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है।