{"_id":"676c3f1afd710e12f70bab0c","slug":"three-year-old-child-kidnapped-in-gorakhpur-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Crime: तीन साल के बच्चे का अपहरण, पांच लाख मांगी फिरौती; पुलिस ने दो घंटे में सकुशल बरामद किया बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Crime: तीन साल के बच्चे का अपहरण, पांच लाख मांगी फिरौती; पुलिस ने दो घंटे में सकुशल बरामद किया बच्चा
Thu, 26 Dec 2024 10:46 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:46 AM IST
सार
पुलिस ने मामले की जानकारी के बाद नाकाबंदी कर दी और रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित की पहचान गोंडा के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र के अहियाचेत निवासी सुरेश यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामगढ़ताल इलाके के नौकायन पर चाय स्टॉल लगाने वाली महिला के तीन वर्ष के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। परिजन उसकी तलाश में थे, इसी बीच पांच लाख रुपये की फिरौती का फोन भी आ गया। पीड़िता की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर दी और आरोपित को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ थाना क्षेत्र नौकायन चौकी के पास ही उरुवा, धुरियापार के मूल निवासी राजेंद्र गौड़ की पत्नी साधना रामगढ़ताल इलाके के चिल्मापुर में किराये के कमरे में रहती है और नौकायन पर दुकान लगाती है। बुधवार की शाम में तीन वर्ष का बच्चा अचानक लापता हो गया। साधना बच्चे की तलाश करने लगी। इसी बीच एक फोन आया और पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। बताया गया कि अगर रुपया नहीं मिला तो बच्चे को भूल जाओ।
विज्ञापन
इसके बाद मां परेशान हो गई, तभी एक और फोन आया और कहा कि पांच लाख दो नहीं तो तुम्हारे बेटे की अब हत्या कर दूंगा। साधना ने इसकी सूचना तत्काल चौकी नौकायन पर दी। इसके बाद पुलिस ने आला अफसरों को घटना की जानकारी दी और तीन टीमें तत्काल गठित कर दी गई। पुलिस ने नाकाबंदी कर दी और रेलवे स्टेशन के पास से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान गोंडा के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र के अहियाचेत निवासी सुरेश यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन
बच्चे के अपहरण की सूचना मिलते ही तत्काल तीन टीमें गठित कर दी गई। शहर की सीमाओं को सील कर दिया गया। आरोपित रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। बच्चे को मां को सौंप दिया गया है। -अभिनव त्यागी, एसपी सिटी