{"_id":"63c62ac5e63a573270622f19","slug":"three-women-arrested-for-pulling-chain-at-khichdi-fair-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखनाथ खिचड़ी मेले में चेन खींच रही थीं महिलाएं, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखनाथ खिचड़ी मेले में चेन खींच रही थीं महिलाएं, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, 17 Jan 2023 10:27 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 17 Jan 2023 10:27 AM IST
सार
पिपराइच इलाके के सिहोरिया गांव निवासी नागेंद्र चौधरी ने केस दर्ज कराया था। बताया था कि खिचड़ी चढ़ाने के दौरान मां से गर्भ गृह में अज्ञात महिलाओं ने सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की और सीसी टीवी कैमरों की मदद से पहचान कर तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने गई महिला से रविवार को चेन छीनने की तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लूट का केस दर्ज कर पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। इसी प्रकार पिपराइच के मोटे शिव मंदिर परिसर में लगे खिचड़ी मेले में चेन खींचने वाली एक महिला पकड़ी गई।
विज्ञापन
पकड़ी गई आरोपियों की पहचान फरीदाबाद, हरियाणा के बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र के नगला निवासी पूजा पत्नी मेघश्याम, यहीं की रश्मि पुत्री श्याम और गुड़गांव के फारुखनगर निवासी रीना पत्नी कुलदीप के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच इलाके के सिहोरिया गांव निवासी नागेंद्र चौधरी ने केस दर्ज कराया था। बताया था कि खिचड़ी चढ़ाने के दौरान मां से गर्भ गृह में अज्ञात महिलाओं ने सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की और सीसी टीवी कैमरों की मदद से पहचान कर सोमवार को तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उधर, पिपराइच प्रतिनिधि के अनुसार इलाके के मोटे शिव मंदिर परिसर में रविवार को खिचड़ी मेले में चेन खींचने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।
उसकी पहचान संतकबीरनगर जिले के जाटोडीहा दुबौलिया निवासी रूबी पत्नी बबलू के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत वार्ड नंबर 16 निवासी ज्ञान चंद की पत्नी अंजली रविवार को खिचड़ी चढ़ाने मोटे शिव मंदिर गई थी। भीड़ का लाभ उठाते हुए एक महिला गले से सोने का चेन खींच ली। पीड़ित महिला के शोर मचाने पर आरोपी महिला पकड़ ली गई। पुलिस ने तलाशी के दौरान चेन बरामद किया।