फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three wheeler vehicles are flouting safety norms

Gorakhpur News: तिपहिया सवारी वाहन सुरक्षा मानकों की उड़ा रहे धज्जियां

Fri, 12 Sep 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 12 Sep 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Three wheeler vehicles are flouting safety norms
सुरक्षा मान​क विहीन ई-रिक्शा सड़क पर चलते हुए
संतकबीरनगर। तिपहिया सवारी वाहनों में सुरक्षा मानकों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अभी तक इन पर नकेल नहीं कसी जा सकी है। एक तरफ से वाहन में यात्रियों के निकास की व्यवस्था करनी थी। वही महिला सुरक्षा को देखते हुए वाहन पर चालक का पहचान भी अंकित कराने का फरमान जारी हुआ था। जिसका अनुपालन अभी तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय की मानें तो जिले में लगभग 3,200 ई-रिक्शा और लगभग 1,300 टेपों का पंजीकरण है। पूर्व में इन वाहनों में एक तरफ से सवारियों को बैठाने व निकालने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया था। इसके साथ ही महिला सुरक्षा को देखते हुए संबंधित वाहन पर चालक का पूरा विवरण दर्ज कराने का आदेश दिया गया। जिसका अनुपालन कई माह बीतने के बाद भी नही हो पाया।
विज्ञापन

अभी तक शहर में बिना सुरक्षा मानक के सड़कों पर तिपहिया वाहन फर्राटा भर रहे हैं। बीच में कुछ ई-रिक्शा चालक अपने रिक्शा के दाई तरफ रस्सी बांधकर पैक कर दिए थे। जिससे सवारियां एक ही तरफ से निकल रही थीं। जबकि नए टेपों जो सड़कों पर निकल रहे हैं वह सुरक्षा मानक के अनुसार दिखाई दे रहे हैं। लगातार वाहनों की जांच व कड़ाई के बाद भी तिपहिया वाहन संचालक अपने वाहनों को सुरक्षा मानक के अनुरूप अभी तक नहीं कर सकें।वहीं चालकों का पहचान व मोबाइल नंबर भी वाहन पर अंकित हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
तिपहिया वाहन की जांच किया जाएगा। सुरक्षा मानक के अनुरूप न मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई होगी। साथ ही चालकों को वाहन पर अपना पहचान अंकित कराने के लिए आदेशित किया जाएगा।
-प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed