बड़ी राहतः पासपोर्ट बनवाने में तीन बार अप्वाइंटमेंट की व्यवस्था खत्म, नहीं होगी फीस लैप्स
अब पासपोर्ट के आवेदक जब तक अप्वाइंटमेंट की तारीखों तक नहीं पहुंच जाते, तब तक आवेदन कर सकते हैं। पासपोर्ट आवेदन में बदलाव की व्यवस्था देशभर में लागू होगी। फीस भी लैप्स नहीं होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन करना है और तीन बार (अप्वाइंटमेंट) का मौका दिमाग में है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। पिछले वर्ष लॉकडाउन के समय से तीन बार की अनिवार्यता को खत्म कर दी गई है। अब पासपोर्ट के आवेदक जब तक अप्वाइंटमेंट की तारीखों तक नहीं पहुंच जाते, तब तक आवेदन कर सकते हैं। पासपोर्ट आवेदन में बदलाव की व्यवस्था देशभर में लागू होगी। फीस भी लैप्स नहीं होगी।
पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदक को पहले विभाग में आवेदन देना होता है। एक बार ऑनलाइन आवेदन करने पर पहले अप्वाइंटमेंट की तीन अलग-अलग तारीख दी जाती थी। आवेदन किसी भी एक तिथि पर पहुंचकर साक्षात्कार देते थे, फिर आवेदक की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाता है। लॉकडाउन के बीच पिछले दो महीने में बार बार तारीखें बदलीं लेकिन आवेदन नहीं पहुंच सके।
मुख्य क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय एडमिन लखनऊ के संदीप शुक्ला ने बताया कि तीन बार के अप्वाइंटमेंट की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। अब आवेदक अनगिनत बार आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण शुल्क भी प्रभावित नहीं होगा। एक बार जमा शुल्क के आधार पर ही बार-बार अप्वाइंटमेंट प्रक्रिया का हिस्सा बना जा सकेगा। आवेदकों को बार बार अलग अलग तिथियों में अप्वाइंटमेंट का समय दिया गया।लेकिन लगातार तीसरी बार लॉकडाउन बढ़ाए जाने से पूरी व्यवस्था प्रभावित हुई।
फीस लैप्स होने की टेंशन खत्म
फीस लैप्स होने पर पासपोर्ट बनाने के लिए हर किसी को दोबारा पूरी प्रक्रिया के साथ फीस जमा करनी पड़ती थी। तीन बार के अप्वाइंटमेंट प्रक्रिया के खत्म होने पर लोगों को राहत मिलेगी। कागजातों की कमी पर पासपोर्ट विभाग आवेदन करने वाले से लिखित में लेकर इसे होल्ड कर देगा।
आवेदन फीस पर एक नजर
सामान्य पासपोर्ट के लिए 1500, तत्काल के लिए 3500 और 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए एक हजार रुपए फीस लगती है। अगर 18 साल से कम उम्र के लोगों को तत्काल कोटे में आवेदन करना हुआ तो उन्हें इसके लिए अतिरिक्त आवेदन शुल्क 2 हजार रुपये जमा करना पड़ता है। पासपोर्ट सत्यापन में भी अगर तत्काल कोटा लेना है तो इसके लिए भी दो हजार रुपये शुल्क जमा करना होगा।