फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three teams were deployed, even after 24 hours the police remained empty handed

Gorakhpur News: तीन टीमें लगीं, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Sun, 19 Jan 2025 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Three teams were deployed, even after 24 hours the police remained empty handed
- बांसी कोतवाली क्षेत्र के परसिया गांव के पास की है घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बांसी। कोतवाली क्षेत्र के डुमरियागंज मार्ग पर शनिवार स्थित परसिया गांव के पास स्थित नहर में गोवंश का कटा सिर मिलने के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस तीन अलग-अलग टीम इस पर काम कर रही हैं, लेकिन 24 घंटे बाद भी सफलता नहीं मिल पाया है।

क्षेत्र के डुमरियागंज मार्ग पर शनिवार स्थित परसिया गांव के पास स्थित नहर में गोवंश का कटा सिर पड़ा देखा। उसे देखते ही लोगों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। प्रतिबंधित पशु के वध की सूचना के बाद बांसी कोतवाल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उसे कब्जे में लेकर दफन करवाया। वहीं, एएसपी सिद्धार्थ ने तीन सदस्यीय टीम गठित करके मामले में जांच शुरू की थी, जिन्हें मामले की जांच करना था। तीन टीम मामले में काम कर रही हैं, लेकिन 24 घंटे बाद भी पुलिस को कोई क्लू नहीं मिला है। सूत्रों की मानें तो पुलिस के रडार पर ऐसे संदिग्ध हैं, जो पूर्व में इस कार्य में लिप्त रहे हैं। पुलिस उनकी कुंडली खंगाल रही है। इस संबंध में कोतवाल बांसी रामकृपाल शुक्ल ने बताया कि छानबीन की जा रही है। जल्द ही पुलिस मामले की तह तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed