फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three roads will be made smart... there will be footpath-benches on the sides and greenery in the middle

Gorakhpur News: तीन सड़कें बनेंगी स्मार्ट... किनारे फुटपाथ-बेंच और बीच में छाएगी हरियाली

Sun, 17 Mar 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 17 Mar 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Three roads will be made smart... there will be footpath-benches on the sides and greenery in the middle
गोरखपुर। मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) के तहत शाहपुर इलाके की तीन सड़कें स्मार्ट बननी हैं। यहां पर पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ, बैठने के लिए बेंच की सुविधा के साथ डिवाइडर पर हरियाली भी नजर आएगी। 45 करोड़ से बनने वाली तीन सड़कों के लिए नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिया है।
विज्ञापन

सड़क बन जाने के बाद अगले तीस सालों तक इसे किसी भी कार्य के लिए खोदा नहीं जाएगा, इसीलिए इसमें पहले ही सीवर लाइन पड़ जाएगी। इन सड़कों का निर्माण यूज ऑफ प्लास्टिक तकनीक के जरिए होगा। इस तकनीक से बनने वाली सड़क पर्यावरण की दृष्टि से सुरक्षित होगी और कम खर्च में ज्यादा टिकाऊ भी बनेगी।
विज्ञापन

सीएम ग्रीड परियोजना के तहत मेडिकल कालेज रोड से शाहपुर थाना होते हुए रिद्धि अस्पताल तक 510 मीटर 24 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण पर 8.01 करोड़, मेडिकल कालेज रोड दूरदर्शन आवास होते हुए ब्रदर्स बेकरी तक 471 मीटर लंबी और 18 मीटर चौड़ी सड़क पर 5.99 करोड़ एवं राजीव नगर कुंआ से राप्तीनगर विद्युत कार्यालय तक 1417 मीटर लंबी और 18 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण पर 12.60 करोड़ खर्च किए जाएंगे। बिजली के तार, पोल ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग पर 12.77 करोड़ खर्च होंगे। नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि सीएम ग्रीड की बनने के बाद बहुत खूबसूरत दिखेंगी। यहां पर धूल-मिट्टी बिल्कुल भी नहीं नजर आएगी। डिवाइडर को ग्रीन बेल्ट बनाया जाएगा। सजावटी लाइटें लगेंगी, पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ बनेगा। साथ ही लोगों के बैठने के लिए किनारे बेंच भी लगाए जाएंगे। सड़कों के निर्माण में बिटुमेन और प्लास्टिक के मिश्रण पर एक्सपेरिमेंट किया जाएगा। इससे पर्यावरण को क्षति नहीं पहुंचती। प्लास्टिक से निपटने में एक हजार साल लग जाता है, ऐसे में सड़क निर्माण में इस्तेमाल किए जाने से सड़क में पॉट होल्स यानी गड्ढों में पानी भरने की समस्या नहीं होती। यह सड़कें सामान्य सड़कों से ज्यादा टिकाऊ होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed