फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three roads of Shahpur will become smart on the lines of Bengaluru

Gorakhpur News: बेंगलुरु की तर्ज पर स्मार्ट बनेंगी शाहपुर की तीन सड़कें

Sat, 13 Apr 2024 03:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Three roads of Shahpur will become smart on the lines of Bengaluru
गोरखपुर। मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) के तहत स्मार्ट बनने वाली शाहपुर इलाके की तीन सड़कें बेंगलुरु की तर्ज पर बनेंगी। हाल ही में नगर निगम की टीम बेंगलुरु में बन चुकी व चेन्नई में निर्माणाधीन स्मार्ट रोड को देखने गई थी। वहां पर अर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट अथाॅरटी (यूरीडा) के अधिकारियों के नेतृत्व में गोरखपुर समेत विभिन्न नगर निगमों की टीम ने 10 साल पुराने स्मार्ट रोड का निरीक्षण किया। साथ ही इसको बनाने वाली एजेंसी से मिलकर डीपीआर का भी अध्ययन किया। वहां से टीम चेन्नई गई, जहां बेंगलुरु की तकनीक पर स्मार्ट सड़क का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

योजना के तहत राप्तीनगर वार्ड के शाहपुर की तीन सड़कों का चयन किया गया है। निगम ने इन सड़कों के लिए पहले 62 करोड़ और फिर संशोधन के बाद 44.88 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसमें शाहपुर थाना होते हुए रिद्धि अस्पताल तक 510 मीटर लंबी व 24 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण पर 8.01 करोड़, मेडिकल काॅलेज रोड दूरदर्शन आवास होते हुए ब्रदर्स बेकरी तक 471 मीटर लंबी और 18 मीटर चौड़ी सड़क पर 5.99 करोड़ और राजीव नगर कुंआ से राप्तीनगर विद्युत कार्यालय तक 1417 मीटर लंबी और 18 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण पर 12.60 करोड़ खर्च होंगे। तीनों सड़कें आपस में जुड़ी हैं। मुख्यमंत्री नगर सृजन में विद्युत संबंधी कार्यों के लिए विद्युत निगम को 12.18 करोड़ मिलेंगे।
विज्ञापन


ये होंगी सुविधाएं
स्मार्ट रोड में सड़क के दोनों तरफ साइकिल और पैदल चलने वालों के लिए छह इंच ऊंचा फुटपाथ बनाया जाएगा, जिसके नीचे ही नाली, बिजली के तारों के लिए डक्ट व पीने के पानी व गैस की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। सड़क पर मोटरसाइकिल, कार व अन्य वाहन चलेंगे। इसका सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि नाली, बिजली या पीने के पानी संबंधी कोई खराबी आने पर सड़क नहीं खोदनी पड़ेगी, जिससे यातायात प्रभावित नहीं होगा। शहर की पहली स्मार्ट रोड पर हरियाली बढ़ाने के साथ ही दोनों तरफ की दीवारों की म्यूरल से शोभा बढ़ाई जाएगी। फुटपाथ पर ही लोगों के बैठने के लिए बेंच भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट...
बेंगलुरु में 10 साल पहले बनी सड़क आज भी दुरुस्त है। सड़क के दोनों छोर पर बारिश के पानी की निकासी के लिए पक्की नालियां, उसके बाद डक्ट बनाए गए हैं। डक्ट में ही विद्युत केबिल, पानी की पाइपलाइन और गैस पाइपलाइन डाली गई हैं। इसपर 40 से 50 मीटर की दूरी पर मेनहोल हैं, जिनके जरिए डक्ट में उतरकर कर्मचारी पानी या गैस की लीकेज दुरुस्त कर सकेंगे।
संजय चौहान, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article