फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three people injured during land disputes at Gida Gorakhpur

गोरखपुर: जमीनी विवाद में मारपीट, फायरिंग में पिता-पुत्र समेत तीन घायल

Sun, 20 Dec 2020 05:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 20 Dec 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
three people injured during land disputes at Gida Gorakhpur
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर के गीडा इलाके के खानिमपुर गांव में जमीन के विवाद में रविवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहत से दहशत फैल गई। एक घर पर चढ़कर मनबढ़ों ने मारपीट और फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से यशवंत घायल हो गया तो वहीं उसकी मां गिरिजा देवी और पिता रामरक्षा मौर्या पिटाई से जख्मी हो गए।

विज्ञापन


भागते समय बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में गोलियां दागी और दहशत फैलाया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उधर, घटना की सूचना के बाद एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी नार्थ अरविंद पांडेय भी मौके पर पहुंचे थे। एसएसपी ने कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खानिमपुर में रामरक्षा मौर्या पुस्तैनी मकान से अलग एक मकान बनवाकर रहते हैं। इसी के बगल की जमीन को रामरूप सिंह अपना बताते है और कुछ जमीन पर विवाद है। आरोप है कि रविवार की सुबह पांच बजे के करीब रामरूप सिंह के छोटे बेटे पंकज सिंह की पत्नी खेत की ओर गई थी और रामरक्षा के रखे नींव के ईंट को उजाड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बाहर से आए थे मनबढ़

इसी बात पर विवाद हो गया और तब मामला शांत हो गया। थोड़ी देर बाद ही रामरूप सिंह पक्ष के लोग रामरक्षा मौर्या के घर पर चढ़कर गए। रामरक्षा पत्नी गिरिजा और बेटा यशवंत के साथ आग सेक रहे थे। इसी दौरान आए मनबढ़ों ने पिटाई शुरू कर दी और फिर फायरिंग कर दी।

गोली यशवंत के पैर में लगी और वह गिरकर तड़पने लगा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी जिससे कोई भी करीब नहीं गया और बदमाश फरार हो गए।

पुलिस और गांव वालों ने बताया कि बदमाश बाहरी थे। पंकज सिंह का बेटा शहर में कहीं पर रहता है वहीं अपने दोस्तों के साथ रविवार की सुबह 9 बजे के करीब पहुंचा था और उन्हीं लोगों ने फायरिंग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

एसपी नार्थ अरविंद पांडेय ने कहा कि जमीन के विवाद में फायरिंग और मारपीट की घटना हुई है। गोली यशवंत के पैर में लगी है और उसके माता पिता पिटाई से घायल है। आरोपितों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed