फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three people injured by Uncontrolled Scorpio collides with tree in Sant kabir nagar

संतकबीरनगर में अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन घायल

Thu, 19 Nov 2020 05:09 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 19 Nov 2020 05:09 PM IST
सार

  • दो घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा उपचार
  • बस्ती से मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे थे लोग

 

विज्ञापन
three people injured by Uncontrolled Scorpio collides with tree in Sant kabir nagar
क्षतिग्रस्त गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संतकबीरनगर में महुली क्षेत्र के घोरहट गांव के ईंट भट्ठे के समीप बुधवार की रात एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। उसमें सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों में दो लोगों का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


महुली क्षेत्र के गायघाट निवासी राजकुमार पुत्र रामवृक्ष अग्रहरि अपनी की भांजी के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्कॉर्पियो से गांव के ही महेश अग्रहरि पुत्र स्वर्गीय मेवालाल, उमेश अग्रहरि पुत्र राम सेवक के साथ बस्ती शहर में गए हुए थे। बुधवार देर रात लोग वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


अभी घोरहट ईंट भट्ठे के निकट लोग पहुंचे ही थे। उसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो सड़क के किनारे पेड़ से टकरा कर गढ्ढे में गिर गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। घटना में स्कार्पियों के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज आवाज सुनकर लोग घरों से निकल पड़े। आनन- फानन में लोग तीनों घायलों को बाहर निकाले और उन्हें उपचार के लिए चंद्रौटी स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने घायल महेश और उमेश अग्रहरि को बीआरडी कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed