{"_id":"5ee3443f32124d5e9406265c","slug":"three-people-got-coronavirus-positive-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में पति-पत्नी समेत 3 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस की संख्या पहुंची 41","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में पति-पत्नी समेत 3 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस की संख्या पहुंची 41
Fri, 12 Jun 2020 02:36 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Jun 2020 02:36 PM IST
सार
- जिले में मिल चुके हैं 93 कोरोना संक्रमित
- बाहरियों ने बढ़ाई जिले की चिंता
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। शुक्रवार को पति पत्नी समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। यह सभी मुंबई से लौटे कामगार हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संबंधित व्यक्ति के गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों की जांच में जुटी है। यह पता किया जा रहा है कि उनके संपर्क में कितने लोग आए थे। जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। वहीं अब तक कुल केस 93 हो गए हैं।
विज्ञापन
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई. ए. अंसारी ने बताया कि 12 जून को मिली जांच रिपोर्ट के मुताबिक तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पनियरा क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पति पत्नी पॉजिटिव मिले हैं। जबकि एक व्यक्ति निचलौल को पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
इन सभी को बीते 8 जून को क्वारंटीन करते हुए जांच के लिए नमूना मेडिकल कालेज गोरखपुर भेजा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को पुरैना कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
- अब तक मिले- 93 केस
- अब तक ठीक हुए- 51 केस
- अब तक मृतक- 01 केस
- एक्टिव केस- 41 केस
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर बीआरडी में कोरोना से बच गई जिंदगी, एचआईवी ने दे दी मौत