{"_id":"60c058168ebc3e01956e36d6","slug":"three-patients-of-black-fungus-operated-in-gorakhpur-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर मेडिकल कॉलेज: ब्लैक फंगस के तीन मरीजों का हुआ ऑपरेशन, तीन हो चुके हैं डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज: ब्लैक फंगस के तीन मरीजों का हुआ ऑपरेशन, तीन हो चुके हैं डिस्चार्ज
Wed, 09 Jun 2021 11:26 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:26 AM IST
सार
ये मरीज गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में ब्लैक फंगस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दो दिनों में तीन मरीजों के ऑपरेशन हुआ है। इसमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। इनकी उम्र 40 से 60 वर्ष के बीच है। ये मरीज गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर के रहने वाले हैं।
इनको 26 मई से तीन जून के बीच भर्ती किया गया था। अब तक नौ मरीजों का ऑपरेशन बीआरडी की टीम कर चुकी है। इसमें तीन डिस्चार्ज हो चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक देवरिया के रहने वाले 40 वर्षीय शख्स को 26 मई को मेडिकल कॉलेज के पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था। वह शुगर पीड़ित है। उसका ऑपरेशन सोमवार को हुआ। जबकि दोनों महिलाओं का ऑपरेशन मंगलवार को हुआ। गोरखपुर की रहने वाली 60 वर्षीय महिला एक जून और कुशीनगर की रहने वाली 46 वर्षीय महिला तीन जून को भर्ती हुई थी।
दोनों की कल्चर एंड सेंसटिविटी रिपोर्ट में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई थी। मंगलवार को ईएमटी, नेत्र रोग और एनेस्थीसिया की टीम ने ऑपरेशन किया।
ब्लैक फंगस के नोडल अधिकारी डॉक्टर राम कुमार ने बताया कि मरीजों के नाक और आंख के संक्रमित हिस्से को निकाल दिया गया है। कुछ धमनियां पूरी तरह से प्रभावित थी, उन्हें भी काटकर अलग कर दिया गया है। आंख के पिछले हिस्से और नाक के अंदर एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन लगाया गया। जबकि पिछले 48 घंटे में पोस्ट कोविड वार्ड में पांच नए मरीज भर्ती हुए हैं। सभ के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।