{"_id":"61d2df11b953d65cc356b1c1","slug":"three-passengers-from-mumbai-found-corona-infected-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Basti: कोरोना संक्रमित मिले मुंबई से आए तीन यात्री, कुल एक्टिव केस हुए आठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Basti: कोरोना संक्रमित मिले मुंबई से आए तीन यात्री, कुल एक्टिव केस हुए आठ
Mon, 03 Jan 2022 05:04 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 03 Jan 2022 05:04 PM IST
सार
कोरोना की रफ्तार धीमी ही सही मगर यह धीरे-धीरे बढ़ रही है। इसे लेकर जहां प्रशासन सतर्क है वहीं स्वास्थ्य विभाग भी लगातार जांच करा रहा है।
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी। (फाइल)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली और मुंबई से जिले में आने का सिलसिला तेज हो गया है, मगर रेलवे स्टेशन पर जांच की गति बेहद धीमी है। फिर भी सोमवार को मुंबई से आई एक ट्रेन के यात्रियों की एंटीजन जांच में तीन में कोरोना के संक्रमण पाए गए हैं। इनमें दो यहां के जबकि एक सिद्धार्थनगर जिले का निवासी बताया गया है।
विज्ञापन
इस प्रकार जिले में अब कोरोना के आठ एक्टिव केस हो गए हैं। इन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। जबकि टीम ने सभी का नमूना एकत्रित का जीनोम सिक्वेंसी के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कोरोना की रफ्तार धीमी ही सही मगर यह धीरे-धीरे बढ़ रही है। इसे लेकर जहां प्रशासन सतर्क है वहीं स्वास्थ्य विभाग भी लगातार जांच करा रहा है। इधर जब से मुंबई व दिल्ली में कोरोना की गति बढ़ी है तो वहां से लोग ट्रेनों से अपने घर लौट रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की मानें तो रेल व पुलिस प्रशासन यहां कोई मदद नहीं कर रहा है, मगर अपनी छोटी सी टीम लेकर स्वास्थ्य विभाग 24 घंटे जांच में तल्लीन है।
विज्ञापन
वैसे तो सभी की जांच नहीं हो पा रही है, मगर आरआरटी के तीन चार सदस्य यात्रा कर यहां आने वालों का एंटीजन करा रहा है। सोमवार को मुंबई से यहां पहुंची ट्रेन में करीब 20 यात्रियों का नमूना लिया गया, जिसमें से तीन पॉजिटिव पाए गए हैं।
कोरोना के नगरीय नोडल अधिकारी डॉ. एके कुशवाहा ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर जांच में तीन पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक सिद्धार्थनगर जिले का निवासी है। अब एक्विट संख्या आठ हो गई है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की जांच के लिए सहयोग की जरूरत है। ऐसे में यदि रेल प्रशासन व आरपीएफ सहयोग करे तो जांच का दायरा बढ़ सकता है। प्रयास है कि अधिक से अधिक यात्रियों की जांच हो जाए।