{"_id":"61d55736891a40356c7b8c25","slug":"three-other-prisoners-including-detainee-who-made-objectionable-remarks-on-jn-singh-were-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष हत्याकांड: जेल में बंदियों ने जेएन सिंह पर किया आपत्तिजनक टिप्पणी, बंदी समेत तीन भेजे गए दूसरी जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष हत्याकांड: जेल में बंदियों ने जेएन सिंह पर किया आपत्तिजनक टिप्पणी, बंदी समेत तीन भेजे गए दूसरी जेल
Wed, 05 Jan 2022 02:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 05 Jan 2022 02:00 PM IST
सार
सिकरीगंज थाना क्षेत्र के रोहरी गांव निवासी आत्मा साहनी, खोराबार के डांगीपार निवासी राजीव चौधरी उर्फ राजू को मऊ जेल और खजनी निवासी बबलू को आजमगढ़ जेल भेजा गया है। इन तीनों पर आरोप है कि ये लोग जेल में गुटबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
आरोपी जेएन सिंह और अक्षय मिश्रा। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या के आरोप में जेल में बंद व निलंबित इंस्पेक्टर जेएन सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले बंदी सहित तीन लोगों को प्रशासनिक आधार पर दूसरी जेल भेजा गया। दो बंदियों को मऊ और एक को आजमगढ़ जेल भेजा गया है। आरोप है कि वे जेल में गुटबाजी करके माहौल बिगाड़ने की कोशिश में थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज थाना क्षेत्र के रोहरी गांव निवासी आत्मा साहनी, खोराबार के डांगीपार निवासी राजीव चौधरी उर्फ राजू को मऊ जेल और खजनी निवासी बबलू को आजमगढ़ जेल भेजा गया है। इन तीनों पर आरोप है कि ये लोग जेल में गुटबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
इसके बाद जेल प्रशासन की ओर से रिपोर्ट तैयार की गई थी जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है। आत्मा साहनी ने ही जेल आने पर निलंबित इंस्पेक्टर जेएन सिंह को देखते ही आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी। आत्मा साहनी को जेएन सिंह ने ही रामगढ़ताल थाने के इंस्पेक्टर रहते हुए जेल भेजा था। इसके बाद जेएन सिंह और अन्य पुलिस कर्मियों की जेल में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन