फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three not three will come out for UP panchayat chunav 2021

पंचायत चुनाव 2021: मालखाने से फिर बाहर आएंगी थ्री नॉट थ्री, होमगार्ड लेकर करेंगे ड्यूटी

Tue, 06 Apr 2021 10:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 06 Apr 2021 10:15 AM IST
सार

  • महीनों पहले इस्तेमाल पर लगाई गई थी रोक
  • शासन से आदेश आने पर एडीजी जोन ने जारी किया निर्देश

 

विज्ञापन
Three not three will come out for UP panchayat chunav 2021
थ्री नॉट थ्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस महकमे से रिटायर हो चुकी थ्री नॉट थ्री फिर मालखाने से बाहर आएगी। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए होमगार्ड्स को यह रायफल उपलब्ध कराई जाएगी। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश आने के बाद एडीजी जोन अखिल कुमार ने सभी एसपी को निर्देश जारी किया है। चुनाव में इसका इस्तेमाल होना है।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, कुछ महीने पहले थ्री नॉट थ्री को हटाकर पुलिस वालों को आधुनिक असलहे दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर होमगार्ड्स को भी असलहे उपलब्ध कराए जाते हैं पर कई होमगार्ड ऐसे हैं जो उनको चलाने में दक्ष नहीं हैं। साथ ही नए असलहे भी सबको उपलब्ध करा पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन


पहले होमगार्ड की जो ट्रेनिंग होती थी, उसमें उन्हें थ्री नॉट थ्री ही दी जाती थी। वे इसे आसानी से चला सकते हैं। एडीजी जोन अखिल कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए थ्री नॉट थ्री होमगार्डों को उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल में बेची गई गोलियों का सत्यापन करेगी पुलिस
बदमाशों के पास असलहे की गोलियां कहां से आ रही हैं, अब पुलिस इसकी भी जांच करेगी। एडीजी जोन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। उन्हाेंने कहा है कि मजिस्ट्रेट की मदद से पुलिस असलहे की दुकानों के तीन साल के रिकॉर्ड की जांच करें, ताकि पता चले कि गोलियां किसे और कितनी बेची गई हैं।


पुलिस यह भी पता लगाएगी कि कहीं लाइसेंसी असलहे की गोलियों का इस्तेमाल बदमाश तो नहीं कर रहे हैं। एडीजी जोन ने बताया कि पुलिस गोली का सत्यापन कर रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed