{"_id":"5ef4923c136e8b38270b49aa","slug":"three-new-corona-positive-including-deceased-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में मृतक सहित तीन नए कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 328","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में मृतक सहित तीन नए कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 328
Thu, 25 Jun 2020 05:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 25 Jun 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : पीटीआई
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कोरोना संक्रमण का प्रभाव जारी है। गुरुवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में एक मृतक सहित तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस प्रकार जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 328 हो गई है, जबकि मृतकों की संख्या 14 हुई है। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले के ओपेक चिकित्सालय कैली से छह पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके चलते अपने जिले में निगेटिव की संख्या 240 हो गई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 74 है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 9639 नमूने भेजे गए हैं। इनमें से 9121 नमूनों की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें से 8789 निगेटिव पाए गए हैं। प्रशासन को अब 519 रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन