फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three more corona positive got in Maharajganj

Coronavirus: महराजगंज में तीन और मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 14

Fri, 15 May 2020 06:35 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 May 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
three more corona positive got in Maharajganj
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटव केस धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बीते तीन दिन में अब तक सात नए मामले सामने आ गए। इससे स्वास्थ्य विभाग समेत प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वही लोगों को भी अब ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। शुक्रवार को तीन लोग पॉजिटिव मिले। वहीं जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14 हो गई है।

विज्ञापन


यह सभी गुडगांव, महाराष्ट्र, दिल्ली से आए थे। जांच के लिए नमूना 13 मई को गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट 15 मई की शाम को आई। अब जिले में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव की संख्या सात हो गई है।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट के अनुसार सोनरा गांव का गुडगांव से 13 मई को आया। उसका नमूना जांच के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया। वहीं घुघली क्षेत्र के हरखी निपनिया का युवक महाराष्ट्र एवं पिपरा रतनपुर निवासी युवक दिल्ली से आया। इनकी जांच के लिए नमूना मेडिकल कालेज गया था। इन तीनो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बीते 10 मई को भेजे गए नमूनों में एक नमूना पॉजिटिव मिला था। वह युवक दिल्ली से आया, जिसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। नौतनवां मॉडर्न एकेडमी स्कूल क्वारंटीन सेंटर में रुके हुए नेपाली नागरिकों की जांच रिपोर्ट 12 मई को मिली थी। जिसमें एक नेपाली नागरिक पॉजिटिव मिला।

जिले में अब तक आए 14 केस

यह मुंबई से आया है, उसे मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। दो मजदूरों की जांच रिपोर्ट 13 मई को पॉजिटिव मिली है। एक दिल्ली से और एक मुंबई से आया है। एक युवक फरेंदा एवं दूसरा मिठौरा क्षेत्र के मोहनापुर का निवासी है।

जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि शुक्रवार को तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा। वहीं स्वस्थ्य विभाग को पहले ज्यादा सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। बाहर से आने वाले सभी लोगों की बेहतर ढंग से जांच की जा रही है।

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले में अब तक 14 केस सामने आए हैं। जिसमें 6 जमाती स्वस्थ होकर घर चले गए। वहीं एक की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी उसे मेडिकल कॉलेज में निगरानी में रखा गया है। 7 कोरोना पॉजिटिव आईसोलेशन में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed