फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three miscreants caught stealing in trains

गोरखपुर: ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे, कई दिनों से थी तलाश

Wed, 09 Aug 2023 12:48 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Aug 2023 12:48 PM IST
सार

एसपी रेलवे अवधेश सिंह गिरोह का गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बताया कि चार अगस्त को दिल्ली से सिवान जा रहे श्रेयांश ओझा का ट्रेन से लैपटॉप चोरी हो गया। उन्होंने गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी में शिकायत की। पुलिस केस दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
Three miscreants caught stealing in trains
रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने पर चोरी की घटनाओं का खुलासा करते रेलवे जीआरपी एसपी अवधेश सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ट्रेनों में यात्रियों की कीमती सामान चोरी करने वाला एक गिरोह मंगलवार को जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। जीआरपी ने गिरोह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार कर उनके पास से लैपटॉप व आठ मोबाइल फोन बरामद किए।
विज्ञापन


एसपी रेलवे अवधेश सिंह गिरोह का गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बताया कि चार अगस्त को दिल्ली से सिवान जा रहे श्रेयांश ओझा का ट्रेन से लैपटॉप चोरी हो गया। उन्होंने गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी में शिकायत की। पुलिस केस दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर ट्रेन में चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पूछताछ में उनकी पहचान सिद्धार्थनगर जिले के लोटन क्षेत्र के मुरला कटाई निवासी अंकुर पांडेय जो वर्तमान में हरियाणा के फरीदाबाद में रह रहा है। दूसरा बिहार के बगहा जिले के नरकटियागंज क्षेत्र के बलुआ निवासी अकबर आलम के रूप में हुई। वह शहपुर क्षेत्र के बिछिया में रहता है। तीसरा साथी रंजीत झा बिहार के सीतामढ़ी जिले के डुमरी कला का रहने वाला है। यह गिरोह चार महीने से सक्रिय था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed