फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three miscreants arrested for theft and robbery at railway stations and on trains.

Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी-लूट के आरोपी तीन बदमाश गिरफ्तार

Wed, 17 Jun 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants arrested for theft and robbery at railway stations and on trains.
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के तीन गुर्गों को जीआरपी ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, चोरी के पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 2,700 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व लूट की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पश्चिमी सर्कुलेटिंग एरिया में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिद्धार्थनगर जिले के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के गौरडीह निवासी अकबर, तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग निवासी अहमद शाह तथा गोरखनाथ थाना क्षेत्र के दरियाचक भट्ठा रसूलपुर निवासी मोहम्मद हुसैन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सो रहे यात्रियों के मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी करते थे। कई बार विरोध की आशंका होने पर यात्रियों को तमंचा दिखाकर लूटपाट भी करते थे। गिरोह लंबे समय से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। आरोपी मंगलवार को चोरी किए गए मोबाइल फोन बेचने और किसी नई वारदात को अंजाम देने की नीयत से रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान जीआरपी टीम ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी मोहम्मद हुसैन के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। बरामद मोबाइल फोन के संबंध में भी जांच की जा रही है और उनके वास्तविक मालिकों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed