फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three miscreants arrested for shooting property dealer and robbery

Gorakhpur News: प्रापर्टी डीलर को गोली मारने और डकैती के आरोपी तीन बदमाश गिरफ्तार

Sun, 15 Jan 2023 12:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 15 Jan 2023 12:35 PM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि बृहस्पतिवार को बदमाशों ने पिंटू सिंह को गोली मार दी थी। साथ ही चेन और रुपये लूट लिए थे। मामले में पिंटू सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

विज्ञापन
Three miscreants arrested for shooting property dealer and robbery
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर में मानीराम क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार की रात प्रापर्टी डीलर की सोने की चेन छीनने के दौरान विरोध करने पर गोली मारने के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों की संख्या चार से ज्यादा होने पर पुलिस ने मामले में डकैती की धारा भी बढ़ा दी है। जबकि, पहले पुलिस ने हत्या का प्रयास और छिनैती की धारा में केस दर्ज किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने तमंचा बरामद किया है। इसके बाद इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट का भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना में शामिल आरोपी दो सगे भाई भी हैं।
विज्ञापन


एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि बृहस्पतिवार को बदमाशों ने पिंटू सिंह को गोली मार दी थी। साथ ही चेन और रुपये लूट लिए थे। मामले में पिंटू सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी के तहत मुखबिर की सूचना पर आरोपी गौरव यादव उर्फ गोलू निवासी रामपुर चक थाना चिलुआताल, जितेन्द्र मौर्या निवासी सिक्टौर थाना चिलुआताल, नागेन्द्र मौर्या निवासी सिक्टौर थाना चिलुआताल को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


 इनके पास से लूटे गए 3,200 रुपये और घटना में इस्तेमाल 0.32 बोर की दो पिस्टल, दो कारतूस और दो खोखा तथा 0.315 बोर का एक तमंचा, एक कारतूस और बरामद किया गया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया ,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पिंटू सिंह ने चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद मामले में डकैती की धारा भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सगे भाइयों पर दर्ज है आठ मुकदमे  
एसपी नार्थ ने बताया कि तीनों का आपराधिक इतिहास है। गौरव यादव के ऊपर चिलुआताल और गुलरिहा में आठ केस दर्ज हैं। जबकि, जितेन्द्र मौर्या के खिलाफ चार केस और नागेन्द्र मौर्या के खिलाफ भी चार केस दर्ज हैं। दोनों सगे भाई हैं। दोनों एक साथ अपराध की घटना को अंजाम देते थे। घटना को अंजाम देने के बाद बराबर रकम बांट लेते थे। बताया कि जल्द ही फरार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed