फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three man Donating Blood to a friend sister Patient in gorakhpur

दोस्त की बहन की जान बचाने के लिए तीन दोस्तों ने किया ऐसा काम, जानकर आप भी करेंगे सलाम

Sun, 12 Apr 2020 07:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 12 Apr 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Three man Donating Blood to a friend sister Patient in gorakhpur
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

लॉकडाउन में प्रयागराज से फोन के जरिए सूचना मिलने पर शहर के तीन दोस्तों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए रक्तदान करने ब्लड बैंक पहुंच गए। जरूरत दो यूनिट रक्त की थी। तीनों ने दोस्त की बहन की जान बचाने के लिए रक्त दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के रहने वाले आलोक तिवारी को तमकुहीराज के संजय ने फोन कर बहन की तबीयत खराब होने की सूचना दी और कहा कि तीन यूनिट ब्लड की जरूरत है, जबकि गोरखपुर में उनका कोई जानने वाला नहीं है।
विज्ञापन


इस पर आलोक तिवारी ने भगत चौराहे पर रहने वाले मित्र मुकुल कुमार शाही को कॉल करके पूरी बात बताई। इस पर मुकुल ने अपने दोस्त निखिल कुमार श्रीवास्वत और अभिनाश प्रताप प्रजापति को कॉल करके रक्तदान की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी का नतीजा रहा कि तीनों दोस्त रक्तदान करने सिटी ब्लड बैंक पहुंच गए। इससे इलाहाबाद के संजय भावुक हो गए। उनका कहना है कि तीनों ने बहन को रक्त देकर उसकी जान बचाई और दोस्ती की मिसाल पेश की। संजय ने दोस्तों का आभार भी जताया। सेवा भारती सामाजिक आयाम के संपर्क प्रमुख योगेश पांडे, अमित राज, संगम सिंह ने भी तीनों दोस्तों को सम्मानित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed