{"_id":"619dbb2d31bf66515513fadb","slug":"three-laborers-died-after-being-hit-by-high-tension-line-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसे तीन मजदूरों की गई जान, हादसे से मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसे तीन मजदूरों की गई जान, हादसे से मचा हाहाकार
Wed, 24 Nov 2021 09:40 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कैंपियरगंज (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, कैंपियरगंज (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 Nov 2021 09:40 AM IST
सार
कैंपियरगंज के हनुमान नगर में मकान निर्माण के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हादसा हुआ। हादसे के शिकार मजदूरों को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी होते ही तीनों परिवारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल ले जाती पुलिस व स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां लोहरपुरवा गांव के हनुमान नगर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान लोहारपुरवा के कमलेश चौरसिया (28), गायत्रीनगर के पंकज पासवान (22) व शाहपुर थाना क्षेत्र के ढाढ़ी टोला निवासी जोखन (50) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक कैंपियरगंज के हनुमान नगर में गोरखपुर-सोनौली हाईवे के बगल में राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी के मकान की दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य चल रहा है। दोपहर करीब एक बजे तीन मजदूर लोहारपुरवा के कमलेश चौरसिया (28), गायत्रीनगर के पंकज पासवान (22) व शाहपुर थाना क्षेत्र के ढाढ़ी टोला निवासी जोखन (50) बगल से लोहे की बड़ी सीढ़ी को ट्रॉली समेत धक्का देकर निर्माण स्थल पर ले जा रहे थे। निर्माणाधीन मकान के पास से ही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजरी है। सीढ़ी की ऊंचाई अधिक होने के कारण तार से छू गई और तीनों मजदूर करंट की चपेट में आकर झुलस गए।
हादसा देख काम कर रहे दूसरे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन हादसे के शिकार मजदूरों को सीएचसी कैंपियरगंज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने कमलेश चौरसिया और पंकज पासवान को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से झुलसे जोखन को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान जोखन की भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे एसओ दिलीप कुमार शुक्ला ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
हादसे ने छीन ली दो घरों की खुशियां, जिम्मेदार कौन?
लोहरपुरवा गांव के हनुमान नगर के पास निर्माणाधीन मकान में काम करने वाले दो मजदूरों की मंगलवार को एचटी लाइन की चपेट में आने से हुई मौत की घटना ने उनके परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे के लिए जिम्मेदार कौन होगा, इसे लेकर ग्रामीण व बिजली निगम एक दूसरे को दोषी बता रहे हैं। हादसे में एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया है।
मौके पर पहुंचे लोगों का आरोप था कि ढीले तारों की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोहरपुरवा के पूर्व प्रधान विजय अग्रहरि एवं धर्मराज मौर्य का कहना है कि बिजली निगम की लापरवाही से यह घटना हुई है। लंबे समय से 11 हजार वोल्ट के नंगे तारों की जगह केबल लगाने की मांग हो रही है लेकिन अफसर इस तरफ ध्यान नहीं देते।

तय होगी बिजली निगम की जवाबदेही: विधायक
भाजपा विधायक फतेहबहादुर सिंह ने बताया कि लोहरपुरवा निवासी मृतक कमलेश और गंभीर रूप से झुलसे जोखन के घर जाकर परिवार को सांत्वना दी है। इस मामले में पीड़ित परिजनों को नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाई जाएगी। इसके अलावा हादसे के लिए बिजली निगम की जवाबदेही भी तय होगी। बिजली निगम के अफसरों से बात कर जर्जर व ढीले तारों को बदलवाने के लिए निर्देश दिया गया है।
बिजली निगम के जेई राकेश कुमार ने बताया कि जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां जितना संभव था तार को ऊपर कर दिया गया है। अगर तार टूटकर गिर जाता या बिजली पोल में विद्युत प्रवाहित होने से घटना होती तो इसके लिए बिजली निगम को जिम्मेदार माना जाता। एचटी लाइन के नीचे से लोहे की सीढ़ी ले जाते समय सावधानी रखी जानी चाहिए थी।